रेलवे ने निकाली 2652 पदों पर एक और भर्ती, ऐसे होगा चयन

दक्षिण रेलवे ने भी कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

भारतीय रेलवे ने हाल ही में कई पदों के लिए भर्तियां निकाली है, जिसमें एक भर्ती से एक लाख उम्मीदवारों का चयन होगा जबकि इसी के साथ ही कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है. इसी क्रम दक्षिण रेलवे ने भी कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

पदों का विवरण

भर्ती में 2652 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा. इन पदों में फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, पलंबर, वायरमैन आदि के पद शामिल है.

पे-स्केल

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की 5700 रुपये प्रति महीना पे-स्केल होगी.

योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास और संबंधित विषय में आईटीआई किया होना आवश्यक है.

आयु सीमा

भर्ती में 24 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं और फिटर पद के लिए 22 साल तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन फीस

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी.

कैसे होगा चयन

Advertisement

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

जॉब लोकेशन

चेन्नई

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement