अदनान सामी ने CAA का किया समर्थन, कहा- मायनॉरिटीज को मिलेगी राहत

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने सीएए का समर्थन किया है और कहा है कि इससे दूसरे मुल्कों में रह रहे मायनॉरिटीज को काफी मदद मिलेगी.

Advertisement
अदनान सामी अदनान सामी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

कुछ समय पहले अदनान सामी को सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई थी. इस दौरान अदनान से कई सारे इंटरव्यूज में सीएए और एनआरसी पर टेक मांगा गया था मगर उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था. अब सिंगर का इस पर रिएक्शन आ गया है.

अदनान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया- मैं ये जरूर कह सकता हूं कि मैंने अपनी आखों से देखा है कि वहां पर मायनॉरिटीज को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है. मैंने इस्लामाबाद में देखा है कि किस तरह से वहां सोसाइटी दो गुटों में बटी हैं. मैं एफ सेक्टर में था जहां मैंने देखा की सोसाइटी के उस पार एक स्लम था. मैंने किसी से पूछा कि सोसाइटी के उस पार कौन रहता है. तो मुझे बताया गया कि क्रिश्यन कॉम्युनिटी के लोग रहते हैं.

Advertisement

अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने का जयपुर में विरोध, देशभक्ति पर उठे सवाल

अदनान सामी को पद्मश्री मिलने से भड़की स्वरा भास्कर, बोलीं- हमें गालियां दो, पाकिस्तानी को सम्मान

अदनान ने कहा उनके लिए ये काफी दुखद

मेरे लिए ये सुनना काफी दुखद था. वे विनम्र फैमिली से आते हैं. उन्हें उचित सम्मान और आजादी  नहीं मिलती जिसे बाकी लोग एंजॉय करते हैं. मैं खुश हूं कि सीएए के आने से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे लोगों को मदद मिलेगी. वैसे इसके अलावा भी लॉ तो पहले से ही है कि कोई भी सिटिजेनशिप के लिए अप्लाए कर सकता है. मगर इसमें 11 साल का समय लग जाता है. सीएए की मदद से ऐसा थोड़ा जल्दी मुमकिन हो सकता है.

बता दें कि अदनान के अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौत, प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर करण जौहर को इस सम्मान से नवाजा जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement