पुरानी 'अंगूरी भाभी' का बड़ा आरोप, गलत तरीके से छूते थे प्रोड्यूसर के पति, FIR

साल 2016 में 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल की पुरानी अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे काफी चर्चा में रही थीं. एक बार फिर से शि‍ल्पा और निर्माता बेनिफर कोहली के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है...

Advertisement
शि‍ल्पा शि‍ंदे शि‍ल्पा शि‍ंदे

शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 4:58 AM IST

टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की पुरानी अंगूरी भाभी यानी कि एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने शो की निर्माता बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.

खबरों के मुताबिक शिल्पा शिंदे ने मुंबई के वालिव पुलिस स्टेशन में संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. शिल्पा का कहना है कि संजय उन्हें गलत तरीके से छूते थे और कॉम्प्रोमाइज के लिए कहते थे.

Advertisement


इससे पहले शिल्पा शिंदे पर बेनिफर ने बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए 12 करोड़ रुपये का दावा किया था. बेनिफर की अपील पर मुंबई में सिनेमा और टीवी कलाकारों के संगठन सिनेटा ने शिल्पा के काम करने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है.


इस मामले पर बेनिफर और संजय ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement