बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी शमिशा शेट्टी कुंद्रा गुरुवार को 40 दिन की हो गई हैं. इस खास मौके पर शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है. शिल्पा ने अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने एक लंबा लेटर लिखा है. शिल्पा ने लिखा- शमिशा 40 दिन की हो गई है. किसी भी मां और बच्चे के लिए हिंदूवाद में पहला मील का पत्थर. आदर्श रूप से होना ये चाहिए कि हमें उसे कुछ परंपराओं को निभाने के लिए घर से बाहर निकालना चाहिए और किसी मंदिर में ले जाकर आशीर्वाद दिलाना चाहिए.
"लेकिन क्योंकि वर्तमान में हालात ऐसे नहीं हैं. इसलिए हम उसे अपने घर में स्थित मंदिर में ही आशीर्वाद दिलाएंगे. इससे मुझे इस बात का भी अहसास हुआ कि हमारे जीवन में तमाम ऐसी चीजें हैं जिनका हमें शुक्रगुजार होना चाहिए, भले ही वो हमारी तैयारी के हिसाब से नहीं हो पाई हों. तो अगले 20 दिनों तक मैं हर उस चीज को नोट करने वाली हूं जिसकी मैं इस वक्त में शुक्रगाजर हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे पास एक हंसता खेलता और खुशहाल परिवार है."
शिल्पा ने लिखा, "चलो इस वक्त का इस्तेमाल करें कायनात को शुक्रिया कहने में जो हमारी जिंदगी में ढेरों पॉजिटिव चीजें हमें दे रही है. आप भी मुझे इस एक्सरसाइज में जॉइन करिए और बताइए कि आप किस चीज के लिए शुक्रगुजार हैं. हमें कमेंट बॉक्स में बताइए या फिर अपनी पोस्ट में लिखिए." शिल्पा की इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में तकरीबन एक लाख लोगों ने लाइक किया है. लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखे हैं. बात करें शिल्पा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर की तो इसमें नन्हीं शमिशा उनकी गोद में नजर आ रही है.
VIDEO: मुंह पर पॉलिथीन ढक शेफाली शाह ने बताया कितना खतरनाक है कोरोना
'दाल रोटी खाओ..' लॉकडाउन के बीच वायरल होने लगा धर्मेंद्र का ये सॉन्ग
क्या होता है शमिशा का मतलब?शिल्पा ने अपनी बेटी के नाम का मतलब एक बार एक पोस्ट में बताया था. उन्होंने लिखा, "सा का संस्कृत में मतलब होता है 'पास होना' और मिशा का रशियन में मतलब होता है 'भगवान जैसा कोई'." यानि शिल्पा की बेटी के नाम का मतलब है भगवान जैसे किसी का पास में होना. बेटी के बारे में शमीशा ने लिखा, "तुम इस नाम को चरितार्थ करती हो हमारी लक्ष्मी मां और तुम हमारे परिवार को पूरा करती हो. हमारी नन्ही परी को आप सभी अपना आशीर्वाद दें."
aajtak.in