सेंसेक्स 115 अंकों की गिरावट के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट हावी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 115.13 अंकों की गिरावट के साथ 28,071.93 पर और निफ्टी 26.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,516.90 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,264.72 के ऊपरी और 27,866.12 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement
File Image File Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट हावी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 115.13 अंकों की गिरावट के साथ 28,071.93 पर और निफ्टी 26.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,516.90 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.98 अंकों की तेजी के साथ 28,225.04 पर खुला और 115.13 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 28,071.93 पर बंद हुआ.

Advertisement

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,264.72 के ऊपरी और 27,866.12 के निचले स्तर को छुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.05 अंकों की तेजी के साथ 8,564.10 पर खुला और 26.15 अंकों या 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 8,516.90 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,565.15 के ऊपरी और 8,448.25 के निचले स्तर को छुआ.

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मजबूती रही. मिडकैप 126.32 अंकों की मजबूती के साथ 11,457.23 पर और स्मॉलकैप 79.94 अंकों की मजबूती के साथ 12,021.14 पर बंद हुआ.

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों धातु (2.69 फीसदी), वाहन (1.00 फीसदी), बैंकिंग (0.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.06 फीसदी) और बिजली (0.05 फीसदी) में तेजी रही.

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.77 फीसदी), तेल एवं गैस (0.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.38 फीसदी).

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement