दवा, जो आपकी बढ़ती उम्र को थाम देगी...

अगर आप अपनी बढ़ती उम्र से परेशान हैं, तो आपके लिए यह खबर काफी सुकून देने वाली है. जी हां, वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा की खोज की है, जो आपके दिल की समस्याओं को कंट्रोल करके आपकी बढ़ती हुई उम्र को थाम देगी.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2015,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

अगर आप अपनी बढ़ती उम्र से परेशान हैं, तो आपके लिए यह खबर काफी सुकून देने वाली है. जी हां, वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा की खोज की है, जो आपके दिल की समस्याओं को कंट्रोल करके आपकी बढ़ती हुई उम्र को थाम देगी.

स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट और मेयो क्लीनिक के वैज्ञानिकों ने इसे 'सेनोलाइटिक्स' नाम दिया है. TSRI के प्रोफेसर पॉल रॉबिंस के मुताबिक, यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और उम्र से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए ये दवा रोगियों के लिए सुरक्षित रूप से दी जा सकती है.

Advertisement

रिसर्च के मुताबिक ये दवा पुरानी होने वाली कोशिकाओं को उम्र बढ़ाने से रोक देती है, जिससे शरीर की नई कोशिकाएं ही एक्टिव रहती हैं और उम्र का बढ़ना रुक जाता है.

हालांकि, वैज्ञानिकों के सामने कई सवाल थे कि किस तरह अन्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना पुरानी कोशिकाओं को खत्म किया जाए. इसलिए इस दवा का प्रयोग एक चूहे पर किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों को सफलता मिली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement