सपना नहीं हकीकत है खुद से खत्म होने वाला स्मार्टफोन

पहले सिर्फ फिल्मों में देखते थे लेकिन आने वाले दिनों में सच बन सकता है खुद से खत्म होने वाला फोन... 

Advertisement
 खूद से खत्म होने वाला फोन खूद से खत्म होने वाला फोन

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

दुनिया में हर साल नए तरीके के स्मार्टफोन्स लॉन्च होते हैं. किसी स्क्रीन कर्व्ड होती तो किसी में दो डिस्प्ले होता है. आने वाले समय में संभव है कि मुड़ने वाली स्क्रीन वाले स्मार्टफोन भी बाजार में आ जाएं. लेकिन इससे पहले एक ऐसे स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट सामने आ रहा है जो आपके कमांड पर ब्लास्ट हो कर खत्म हो जाएगा. नहीं, ये सैमसंग Galaxy Note 7 बिल्कुल नहीं है जो हाल ही में बैटरी की समस्या की वजह से फट रहा था. हालांकि खुद से खत्म होने वाले गैजेट्स आपने स्पाई फिल्मों में देखी होंगी.

Advertisement


सउदी अरब के किंग अब्दुल्लाह यूनिवर्सिटी के कुछ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स ने खुद से खत्म होने वाले एक गैजेट का प्रोटोटाइप बनाया है जो महज 10 सेकंड्स में खुद से खत्म हो जाएगा. यानी इसके लिए आपको कमांड्स या प्रोग्राम फीड करने होंगे ताकि किसी कंडीशन में फोन को खत्म किया जा सके.

यह मैकेनिज्म दरअसल ट्रिगर होता है. खास प्रोग्राम के तहत स्पेशल पॉलिमर को बढ़ाया जाता है ताकि बैटरी की पावर को इसे खत्म करने के लिए यूज किया जा सके. इससे गैजेट का प्रोसेसर फट जाता है.

किंग अबदुल्लाह यूनिवर्सिटी के रिसर्चर मुहम्मद मुस्तफा हुसैन ने कहा, ‘विस्तार करने वाले पॉलिमर पतले सिलिकॉन में तनाव पैदा करते हैं जो आसानी से प्रोसेसर को तहस नहस कर देता है. इसके बाद कुछ सेकंड्स में उस डिवाइस को आप यूज नहीं कर सकते जिसे आप चंद सेकंड पहले इस्तेमाल कर रहे थे.

Advertisement



इस टेक्नोलॉजी की यह है कि इसे खत्म करने के लिए यूजर को इसके बिल्कुल पास रहने की जरूरत नहीं है. क्योंकि उन रिसर्चर्स ने इसे जीपीएस सेंसर के जरिए ट्रिगर करने लायक भी बनया है ताकि कुछ दूर से इसे खत्म किया जा सके. इतना ही नहीं उन्होंने एक ऐप भी बनया है जिसमें पासवर्ड डालते ही प्रोग्राम ट्रिगर हो जाएगा और अंतत इसे खत्म किया जा सकेगा.

गौरतलब है कि अमेरिकी एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (DARPA) ने पहले से ही एक ऐसा चिप डेवलप किया है जो 10 सेकंड्स में खत्म हो जाता है. हालांकि यह चिप कस्टमाइज है और संभवतः आम यूजर्स के लिए यह उपलब्ध न हो.

फिलहाल यह कॉन्सेप्ट और प्रोटाटाइप के दौरा में है और साफ नहीं है कि कब तक इसे साधारण यूज के लिए पेश किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement