आखिरकार संजय दत्त जेल से रिहा होने के 11 महीने बाद फिल्मों की तरफ लौट रहे हैं. संजय जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'भूमि' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.
फिल्म 'भूमि' संजय दत्त की कमबैक फिल्म है जिसे उमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए एक लकी दिन चुना गया है. 29 जनवरी को फिल्म का पहला शूट होगा.
ये तारीख इसलिए लकी है क्योंकि 29 जनवरी को संजय दत्त का जन्मदिन होता है और संजय 29 को अपना लकी नंबर मानते हैं. यही वजह है कि इस दिन संजय अपना पहला शॉट देंगे. फिल्म की शूटिंग आगरा में होगी.
बता दें कि फिल्म 'भूमि' बाप-बेटी के रिश्तों पर बनी कहानी है जिसमें संजय की बेटी का किरदार निभा रही हैं सायशा सहगल जो अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आई थीं.
सिद्धार्थ हुसैन