टीवी सीरियल 'उड़ान' में अब आपको 'ईश्वर रावत' का किरदार नजर नहीं आएगा. टीवी सीरियल 'उड़ान' में 'ईश्वर रावत' का किरदार निभाने वाले संदीप बसवाना अब इस सीरियल में नहीं दिखाई देंगे.
सीरियल के मेकर्स जल्द ही ईश्वर रावत के किरदार को चकोर की जान बचाते हुए खत्म करने वाले हैं. सीरियल में दिखाया जाएगा कि चकोर की जान बचाते समय ईश्वर रावत की मौत हो जाती है. 'बॉम्बे टाइम्स' अखबार से बात करते हुए संदीप कहते हैं, 'यह काफी पहले से निर्धारित था और मैं भी सिर्फ इतने वक्त के लिए ही शो के साथ जुड़ा था. 'उड़ान' सीरियल ने मुझे एक सच्चे सरकारी अफसर का रोल अदा करने का मौका दिया क्योंकि मैं असल जिंदगी में भी ऐसे ही ऑफिसर्स के परिवार से ताल्लुक रखता हूं'.
aajtak.in