साउथ कोरियन टेक्नॉलॉजी दिग्गज सैमसंग के लिए आज बड़ा दिन है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आज कंपनी Galaxy Note 8 लॉन्च करने वाली है. इसकी अहमियत कंपनी के लिए कई मायनों में ज्यादा है. Galaxy Note 7 सैमसंग मोबाइल के इतिहास में कंपनी के लिए सबसे बड़ा झटका रहा है.
Galaxy Note 7 की बैटरी फटने लगी और इसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था और आखिरकार कंपनी ने इसे हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया. Galaxy Note 7 को सैमसंग का अब तक का बेस्ट फैबलेट माना जा रहा था. इसलिए कंपनी के ऊपर इस बार बड़ी जिम्मेदारी है.
सैमसंग न्यू यॉर्क में Unpacked 2017 इवेंट आयोजित करेगी जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा. इस दौरान कंपनी अपने को लॉन्च करेगी. लॉन्च इवेंट को आप लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से आपको लिंक मिल जाएगा.
Galaxy Note 8 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स काफी पहले से ही लीक हो रहे हैं और अब तक काफी सारी जानकारियां हमारे पास हैं. आइए जानते हैं इस फ्लैगसिप फैबलेट में क्या खास होगा और क्यो हो सकती है इसकी कीमतें.
इवान ब्लास, जो स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इसकी जानकारियां और तस्वीरें लीक करने में एक्स्पर्ट हैं, उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर Galaxy Note 8 का आधिकारिक पोस्टर है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है.
इसकी खासियत कम बेजल बड़ी स्क्रीन, दो कैमरा, डेडिकेडेट बिक्सबी बटन और डुअल फ्लैश इस स्मार्टफोन में होंगे.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन्स कंपनी के मौजूदा फ्लैगशिप Galaxy S8 जैसे ही होंगे. क्योंकि इसमें भी लेटेस्ट हार्डवेयर हैं. यूजर इंटरफेस नोट सीरीज जैसे ही होंगे जिसमें स्टाइलस का ज्यादा यूज होगा.
इस लीक में देखा जा सकता है फिंगरप्रिंट स्कैनर Galaxy S8 जैसा ही होगा और उसी जगह पर होगा. उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इस बार फ्रंट फिंगरप्रिंट स्कैनर देगी, लेकिन फिर से बैक में दिया जा सकता है. Galaxy S8 में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जिसकी वजह से कुछ लोगों ने इसे नापसंद भी किया है.
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 3840X2160 होगा. इसकी डिस्प्ले क्वॉड एचडी होगी. बेजल काफी कम होंगे और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 2:1 का होगा. यानी इसकी स्क्रीन काफी बड़ी लगेगी.
सैमसंग पहली बार इस फैबलेट के साथ डुअल कैमरा ला सकती है. ऐपल और एलजी सहित लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने दो कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसलिए माना जा रहा है कि इसमें दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Note 8 की कीमत 1,000 यूरो (लगभग 75,400 रुपये) रखी जा सकती है. इसकी बिक्री सितंबर से शुरू हो सकती है.
मुन्ज़िर अहमद