दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज सैमसंग अपने मोबाइल पेमेंट वॉलेट को जून 2017 तक भारतीय बाजार में पेश करने की योजना बना रही है. मैशेबल इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने 'Samsung Pay' को भारत में लाने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस से साझेदारी की है और वीजा और मास्टरकार्ड जैसे दिग्गजों के साथ भी बातचीत कर रही है.
देश में सैमसंग पे के लांच होने के बाद घरेलू दिग्गजों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा.
रिपोर्ट में कहा गया है, सैमसंग ने इस सर्विस की टेस्टिंग दिसंबर 2016 में ही भारत में शुरू कर दी थी. इस हफ्ते की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी कंपनी ने भारत में Galaxy Note 5 स्मार्टफोन का अपडेट जारी किया था, जिसके साथ सैमसंग पे ऐप भी दिया गया है.
हालांकि Samsung Pay केवल महंगे और प्रीमियम सैमसंग स्मार्टफोन के साथ ही काम करेगा, जिससे इसकी पहुंच सीमित होगी.
मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट के मुताबिक, भारत में Galaxy S6, Galaxy S6 Edge, Galaxy S6 Edge Plus, Galaxy S7, Galaxy S7 Edge और Galaxy Note5 (केवल इन्हीं मॉडलों पर सैमसंग पे काम करेगा) के ज्यादा ग्राहक हैं.
काउंटरपॉइंट के सीनियर एनालिस्ट तरुण पाठक के मुताबिक, 'पेमेंट ऐप की शुरुआत के लिए ये प्रीमियम ग्राहक बेहतर रहेंगे.
साकेत सिंह बघेल / IANS