सलमान खान एक बार फिर से रियलिटी शो बिग बॉस 11 के लिए कमर कस चुके हैं. मुंबई में शो की लॉन्चिंग इवेंट के मौके पर उन्होंने कई बातें साझा की. सलमान पिछले आठ साल से इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं. सलमान की वजह से ही ये शो इतना पॉपुलर है. हालांकि इस बार टीवी पर उनका मुकाबला दो बड़े होस्ट्स से होने जा रहा है.
अक्षय कुमार और शाहरुख भी टीवी पर शो होस्ट करते नजर आएंगे. सलमान को तिकड़ी के बीच मुकाबले का अंदाजा है. लॉन्च के दौरान तीन स्टार्स के बीच एक सवाल के जवाब में सलमान ने कहा, शाहरुख़ खान अच्छे होस्ट हैं उनका अपना स्टाइल है. अक्षय की अलग ही कॉमिक टाइमिंग है. जब ये दोनों टीवी पर एक साथ वापसी कर रहे हैं तो यह काफी तगड़ा मुकाबला होने वाला है.
शो नहीं होस्ट करना चाहते थे सलमान
इस दौरान सलमान ने यह भी बताया कि वह इस बार बिग बॉस को होस्ट नहीं करना चाहते थे. उन्होंने बताया, पहले मैं शो होस्ट नहीं करना था. लेकिन मेकर्स नहीं माने. और इस तरह फिर शो का होस्ट हूं. फीस को लेकर सलमान कुछ नहीं बोले. पर खबरें हैं कि वो एक एपिसोड का 11 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं.
कौन सा शो ला रहे हैं अक्षय
टीवी पर इस बार दरअसल, शाहरुख भी अगले महीने नए शो की प्लानिंग कर रहे हैं. वो स्टार प्लस के टेड टॉक्स में नजर आ सकते हैं. अक्षय कुमार ने भी टीवी पर वापसी का मन बनाया है. वो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में बतौर जज नजर आने वाले हैं. अक्षय इससे पहले खतरों के खिलाड़ी के पहले दो सीजन को होस्ट कर चुके हैं.
अनुज कुमार शुक्ला