साउथ अफ्रीका दौरे पर कप्तानी करेंगे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन की अगुवाई में दो नवंबर से सत्र पूर्व अभ्यास के लिये मुंबई क्लब वरली सीसी की अंडर 18 टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है.

Advertisement
सचिन के साथ अर्जुन तेंदुलकर सचिन के साथ अर्जुन तेंदुलकर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 01 नवंबर 2014,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन की अगुवाई में दो नवंबर से सत्र पूर्व अभ्यास के लिये मुंबई क्लब वरली सीसी की अंडर 18 टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है.

टीम 2 से 15 नवंबर तक दौरे पर रहेगी. जूनियर तेंदलकर का दक्षिण अफ्रीका यह दूसरा अनुभव दौरा है. इससे पहले भी उसने वहां पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया था.

Advertisement

जूनियर तेंदुलकर की वरली सीसी की टीम दौरे पर 45 ओवरों के दस मैच खेलेगी जिसमें चोटी के स्कूलों की टीम भाग लेगी. ये मुकाबले जोहानिसबर्ग, प्रिटोरिया और पोचेफस्ट्रूम में खेले जाएंगे.

(इनपुट भाषा से)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement