रूस के हवाई हमले में 45 लोगों की मौत, 100 जख्मी

रूस के लड़ाकू विमानों के हवाई हमले में सीरिया के लतकिया प्रांत में कम से कम 45 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हुए हैं. सीरियन ऑबजर्बेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Advertisement

शश‍ि भूषण

  • दमिश्क,
  • 20 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST

रूस के लड़ाकू विमानों के हवाई हमले में सीरिया के लतकिया प्रांत में कम से कम 45 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हुए हैं. सीरियन ऑबजर्बेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एसओएचआर के निर्देशक अब्दुल रहमान ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि रूसी वायुसेना ने सोमवार रात जबाल अल अकरद क्षेत्र में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया. रहमान ने कहा कि पीड़ितों में आम नागरिक भी शामिल हैं.

Advertisement

यहां बता दें कि 8 अक्टूबर से प्रांत के उत्तरी भाग में सीरियाई सेना रूसी विमानों की मदद से हमले कर रही है. यहां कई इस्लामवादी विद्रोही गुट मौजूद हैं. रूस ने 30 सितंबर को सीरिया में अपने पहले सैन्य हस्तक्षेप के तहत बमबारी शुरू की थी.

इनपुट- IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement