वैसे तो ये आम बात है कि ऑफिस में कोई ना कोई ऐसा टकरा ही जाता जो आपको पसंद आ जाता है, लेकिन ऑफिस में रोमांस आपके लिए दिक्कत भी खड़ा कर सकता है. हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से ऑफिस में रोमांस परेशानी का कारण बन सकता है...
इन बातों का जरूर रखें ध्यान..
- अगर आपको ऑफिस में कोई पसंद आता है ये बात गलती से भी बॉस तक ना पहुंचने दें. क्योंकि उन्हें लगेगा कि आप काम के प्रति सीरियस नहीं है.
- पेशेवर लोगों के 9 से 10 घंटे ऑफिस में गुजरते है. ऐसे में सहकर्मी के प्रति लगाव होना आम बात है. वहीं अगर आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर है तो कोशिश करें किसी को इस बात की खबर ना लगे.
- ऑफिस अपने पार्टनर से ज्यादा बात ना करें. साथ ही ब्रेकफास्ट, लंच और टी ब्रेक में उनके साथ जाने से बचें.
- ऑफिस में जरूरी नहीं कि हर समय आप अपने पार्टनर को सपोर्ट करें. यदि आप ऐसा बार-बार करते हैं तो अन्य सहकर्मी आपके खिलाफ हो जाएंगे.
- भले ही आप दोनों एक दूसरे के प्यार में हो. लेकिन ऑफिस के माहौल को बनाकर रखें. ऑफिस में आपका रोमांस और लोगों को परेशानी दे सकता है.
- आप चाहे काम के प्रति कितने भी सीरियस हैं लेकिन आपका रोमांस आपकी परफॉर्मेंस बिगाड़ सकता है. इसलिए ऑफिस के दौरान सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें.
अनुज कुमार शुक्ला