रोहिणी विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे साफ हो चुके हैं. इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार राजेश नामा बंसीवाला को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजेंद्र कुमार गुप्ता को इस सीट से 12648 वोटों से जीत मिली है.
इस सीट पर बीजेपी के विजेंद्र को 62174 वोट हासिल हुए तो वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश को 49526 वोट मिले. यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के सीएल गुप्ता को 5367 वोटों के अंतर से मात दी थी. विजेंद्र गुप्ता को जहां 59,866 वोट मिले थे वहीं सीएल गुप्ता को 54,499 वोटों से संतोष करन पड़ा था.
Update:
-7वें राउंड तक आदमी पार्टी (AAP) के राजेश नामा बंसीवाला को 27276 वोट, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजेंद्र कुमार गुप्ता को 33716 वोट.
-पांचवें राउंड की मतगणना तक बीजेपी बढ़त बनाए हुए है.
- 11.45AM तक आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेश नामा बंसीवाला को 17833 वोट, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजेंद्र कुमार गुप्ता को 17377 वोट.- रोहिणी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेश नामा बंसीवाला शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं.
Rohini Assembly Seat: कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों को जमानत जब्त हो गए थे.
aajtak.in