छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक करूंगा: रितेश देशमुख

फिल्म 'हाउसफुल 3'  में रितेश एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं. रि‍तेश ने बताया कि वह जल्‍द ही एक बायोपिक  करते  नजर आएंगे.

Advertisement
रितेश देशमुख रितेश देशमुख

आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' के बाद अभिनेता रितेश देशमुख एक बार फिर से इसी सीरीज की तीसरी फिल्म 'हॉउसफुल 3' में नजर आने वाले हैं. हमने उनके साथ कुछ खास बातचीत की है, आप भी पढ़िए उसी के कुछ मुख्य अंश.

आप और अक्षय तो पहले से ही 'हाउसफुल' सीरीज का हिस्सा रहे हैं, इस बार अभिषेक जुड़े हैं?
जी, अभिषेक बच्चन पहली बार सीरीज में काम कर रहे हैं, हमने इसके पहले 'ब्लफमास्टर' और 'नाच' फिल्म साथ में की थी, अभिषेक एक बहुत अच्छे एक्टर हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत उम्दा है. अभिषेक का ह्यूमर बहुत अच्‍छा है. हम दोनों का हॉलीवुड स्टाइल वाला कॉमिक सेंस है.

Advertisement

डायरेक्टर साजिद खान की जगह अब साजिद-फरहाद हैं, शूटिंग स्टाइल में कोई बदलाव आया?
साजिद खान को हमने मिस किया लेकिन साजिद-फरहाद ने ही लिखी थी, तो उन्हें इस सीरीज का जायका पता है. उनकी 'इट्स एंटरटेनमेंट' में भी मैंने एक छोटा सा रोल किया था.

एडल्ट कॉमेडी का भी आप हिस्सा रहे हैं ?
जी वो एक कॉमेडी की स्टाइल है, जिसे आप किसी के ऊपर फोर्स नहीं करते. एडल्ट ह्यूमर बहुत पहले से हमारे यहां प्रयोग में लाया जाता है. एडल्ट कॉमेडी किसी के साथ चीटिंग नहीं है, ये सब कुछ चॉइस पर डिपेंड करता है.

आप बायोपिक का हिस्सा होने वाले हैं ?
जी हां, मैं में काम करने जा रहा हूं.

आप एक आर्किटेक्ट भी हैं, तो वो काम भी कर पाते हैं?
मेरा फोकस तो फिल्मों पर ही होता है लेकिन उसके साथ-साथ मैं वो काम भी कर लेता हूं. मैंने शाहरुख खान का ऑफिस 'रेड चिल्लीज' और करण जौहर का घर भी डिजइन किया था.

Advertisement

आपको 'हिट' या 'फ्लॉप' फिल्में इफेक्ट करती हैं?
जी नहीं, फ्लॉप फिल्में उनको इफेक्ट करती हैं जो सक्सेस को सीरियस लेते हैं.

हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहते हैं?
अभी मैं भारतीय फिल्मों में ही खुश हूं, हॉलीवुड फिल्में भारत की फिल्मों के लिए एक बड़ा थ्रेट बन चुकी हैं क्योंकि उनकी रिलीज से भारतीय और रीजनल फिल्मों के ऊपर भी बड़ा प्रभाव पड़ता है. हमारी फिल्में जब विदेश में रिलीज होती हैं तो उन्हें डब नहीं किया जाता, लेकिन जब हॉलीवुड की फिल्में भारत में डब करके रिलीज होती हैं तो उसकी वजह से हमारी फिल्मों के बिजनेस पर इफेक्ट पड़ता है, इसलिए हॉलीवुड की फिल्मों को डब करके हमारे यहां रिलीज नहीं करना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement