आज से शुरू हो रहा है दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन रियो ओलंपिक 2016

ओलंपिक आयोजन के लिए चयन के बाद से ही रियो लगातार विवादों में घिरा रहा. महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के माराकाना स्टेडियम में ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित करने के साथ ही खेलों के इतिहास के सबसे ज्यादा संकट से घिरा यह महाकुंभ शुक्रवार से शुरू हो जाएगा.

Advertisement
206 देशों के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी 306 गोल्ड मेडल के लिए रियो ओलंपिक में उतरेंगे 206 देशों के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी 306 गोल्ड मेडल के लिए रियो ओलंपिक में उतरेंगे

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

ओलंपिक आयोजन के लिए चयन के बाद से ही रियो लगातार विवादों में घिरा रहा. महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के माराकाना स्टेडियम में ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित करने के साथ ही खेलों के इतिहास के सबसे ज्यादा संकट से घिरा यह महाकुंभ शुक्रवार से शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही रियो के आयोजकों को सात साल की बाधाओं भरी तैयारियों के अंत होने की उम्मीद है.

Advertisement

यह पहली बार है कि किसी दक्षिण अमेरिकी देश में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही अब तक ओलंपिक खेलों के इतिहास का सबसे ज्यादा विवादों में घिरा रहा आयोजन भी रियो के सिर ही है.


शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के साथ ही ओलंपिक आयोजन के कर्ताधर्ता उम्मीद करेंगे कि प्राकृतिक खूबसूरती में खेला अगले 17 दिन तक खेलों के इस उत्सव में और कोई नया विवाद न खड़ा हो. जब 2009 में रियो ने खेलों की मेजबानी हासिल की थी तो ब्राजील को उम्मीद नहीं थी कि उसे आर्थिक मंदी के दौर, बेरोजगारी और मच्छरों से होने वाले जीका वायरस, राजनीतिक संकट, बुनियादी ढांचे में रूकावट जैसी बाधाओं से जूझना होगा. इतना ही नहीं इस दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ पर आयोजन में हो रही गड़बड़ियों को लेकर महाभियोग भी चला दिया गया. इन सबने रियो की 2016 ओलंपिक की मेजबानी की खुशी को खत्म कर दिया.

Advertisement


रियो से विवादों का किस कदर नाता रहा इसका सबूत केवल इस बात से ही मिल जाता है कि इस महाकुंभ की सबसे पंसदीदा स्पर्धा पुरुष वर्ग में 100 मीटर फाइनल के अब तक 10 लाख से ज्यादा टिकट यानी कुल टिकटों के 20 फीसदी भी नहीं बिक सके हैं.

डॉकयार्ड के एक कर्मचारी कालरेस रॉबर्टे ने कहा, ‘एक तरह से ओलंपिक ब्राजील के लिए अच्छे हैं जिससे हमें विकास करने में मदद मिली लेकिन देश बहुत दुखी है, हिंसा और बेराजगारी से भरा हुआ है.’ उन्होंने बताया, ‘आप अस्पताल में जाओगे तो आपको डॉक्टर या दवाई नहीं मिलेगी.’


इन सभी बाधाओं के कारण रियो की हालात बदलने की सारी योजनाओं पर पानी फिर गया जिसमें शहर के सबसे गंदे गुआनबारा बे की सफाई का संकल्प भी शामिल था. इसका मतलब है कि एथलीटों को ओलंपिक नौकायान और विंडसर्फिंग स्पर्धाओं में जहरीने पानी में भाग लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जो शहर की आधी जनसंख्या के सीवेज से भरा है. जीका वायरस से अगर गर्भवती महिलाएं संक्रमित हो जाएं तो जन्म के समय बच्चे गंभीर विकृतियों के साथ पैदा हो सकते हैं. इसने दुनिया के टॉप चार गोल्फरों को खेलों से हटने के लिए बाध्य कर दिया. ब्राजीली अधिकारियों ने हालांकि जोर देते हुए कहा कि इस संक्रमण से खतरा लगभग न के बराबर है क्योंकि यह समय साल का सबसे ठंडा समय है.

Advertisement


आंतकी हमलों की धमकी से बचने के लिए खेलों के लिए शहर में चारों ओर 85,000 सैन्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है जो 2012 लंदन खेलों की तुलना में दोगुने हैं. इससे हालांकि रियो में लंबे समय से चली आ रही अपराधों की समस्या से सुरक्षा मिलने की संभावना है. ब्राजील पहुंचने के बाद दानिश, चीनी और ऑस्ट्रेलियाई दल के टीम सदस्यों ने चोरी की शिकायत की है जबकि मई में स्पेन की नौकायान टीम से बंदूक दिखाकर लूटपाट की गई.


रियो जहां इतनी सारी समस्याओं से जूझ रहा है तो ओलंपिक अभियान रूस के डोपिंग प्रकरण से निपटने में जूझ रहा है. वाडा जांच पैनल ने पिछले साल नवंबर में राज्य के समर्थन में चल रहे डोपिंग कार्यक्रम का खुलासा किया था. आईएएएफ ने अंत में रूस की ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों को छह महीने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं से प्रतिबंधित कर दिया है.


तमाम विवादों और समस्याओं के बावजूद रियो का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. एथलीट मैदान में उतरने के साथ ही अपनी प्रतिभा के बूते इन तमाम विवादों को पीछे छोड़ देंगे. एक बार फिर बीजिंग और लंदन की ही तरह जमैका के ‘स्प्रिंट किंग’ उसेन बोल्ट सभी के आकर्षण का केंद्र होंगे जो लगातार तीसरी बार 100, 200 और 4x100 मीटर स्पर्धा का गोल्ड जीतने के लिए उतरेंगे. साथ ही सभी की निगाहें ओलंपिक स्वीमिंग पूल पर भी होंगी जिसमें अमेरिकी स्टार माइकल फेल्प्स सभी के आकर्षण का केंद्र होंगे. ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा चमकदार इस खिलाड़ी ने 31 साल की उम्र में संन्यास से वापसी की है, उनके नाम 18 गोल्ड सहित 22 मेडल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement