Jio धन धना धन ऑफर पाने का एक और मौका

रिलायंस जियो ने अपने धन धना धन ऑफर को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में ग्राहक 309 या 509 रुपए के रिचार्ज पर तीन महीने तक फ्री सर्विस का फायदा उठा सकते हैं.

Advertisement
जियो ऑफर जियो ऑफर

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

रिलायंस जियो ने अपने धन धना धन ऑफर को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है. कंपनी की पिछली घोषणा के मुताबिक ये ऑफर केवल 15 अप्रैल तक ही थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि यूजर्स को आज भी इस ऑफर के लिए रिचार्ज अलर्ट मिल रहा है. ऐसे में जो ग्राहक इस ऑफर के लिए रिचार्ज नहीं करा पाएं हैं वो इसके लिए आज यानी 16 अप्रैल को भी रिचार्ज करा सकते हैं.

Advertisement

Prime मेंबर्स के लिए ऑफर
पहले से बने प्राइम मेंबर्स के लिए प्लान है जिसमें फ्री वॉयस कॉल, अनलिमिटेड SMS और जियो ऐप्स एक्सेस के साथ 1GB डेटा प्रतिदिन मिलेगा, दूसरा प्लान है जिसमें 509 रुपये में सारे ऑफर वैसे ही होंगे केवल डेटा 2GB तक उपयोग करने की सुविधा अलग से मिलेगी.

जो Jio प्राइम मेंबर नहीं हैं उनके लिए ये है ऑफर
नॉन जियो प्राइम मेंबर्स के लिए जो प्लान है इसमें नए सिम लेने वाले भी शामिल हैं उसमें अनलिमिटेड डेटा, फ्री वॉयस कॉल, अनलिमिटेड SMS और जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस पाने के लिए 408 (309+99) रुपये का रिचार्ज काराना होगा इसमें प्रतिदिन डेटा उपयोग कि लिमिट 1GB होगी और दूसरे प्लान में 608 (509+99) रुपये के उपयोग की लिमिट होगी.

उदाहरण के तौर पर अगर आप जियो प्राइम मेंबर है, लेकिन इसके बाद कोई रीचार्ज नहीं कराया है तो आप 309 रुपये का रीचार्ज करा सकते हैं. लेकिन आपको 99 रुपये का भी रीचार्ज कराना होगा. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की होगी और आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. इसके साथ ही आप हर दिन 1GB डेटा भी यूज कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement