चोटी और मूछों के बिना अजीब महसूस कर रहा हूं: रणवीर

अभिनेता रणवीर सिंह  और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हाल में फिल्‍म बाजीराव मस्‍तानी की सफलता के बाद बाजीराव यानि रणवीर को मस्‍तानी यानि दीपिका ने दिया है नया लुक. लेकिन रणवीर क्‍यों नहीं हैं खुश?

Advertisement

वन्‍दना यादव

  • मुंबई,
  • 20 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाने के लिए दाढ़ी और चोटी रखने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि अब अपनी इस लुक को बदलने पर काफी अजीब लग रहा है. रणवीर ने शुक्रवार को एक वीडियो साझा किया था, जिसमें 'बाजीराव मस्तानी' की उनकी उनकी मूछें काट रही हैं.

रणवीर ने अपनी इस नई लुक के बारे में पत्रकारों को बताया कि मुझे बेहद अजीब महसूस हो रहा है. आपमें से कुछ की मूछें हैं, इसलिए आप समझ सकते हैं कि यह कितना अजीब महसूस होता है. रणबीर ने आगे कहा कि मैंने शुक्रवार को अपन लुक बदल दिया. 14 महीनों तक मैं बाजीराव के लुक में रहा, लेकिन अब मैंने चोटी और मूछें दोनों कटवा ली हैं. इसलिए मुझे बेहद अजीब महसूस हो रहा है.

Advertisement

की आगामी फिल्म आदित्य चोपड़ा निर्देशित 'बेफिक्रे' है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग फरवरी-मार्च में शुरू होने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement