मां बनने के बाद पहला अवॉर्ड पाकर रानी मुखर्जी बेहद खुश

मेलबर्न में आयोजित IFFM फिल्म फेस्टिवल में रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित. इस अवॉर्ड को पाकर बेहद खुश रानी ने कहा, ये अवॉर्ड स्पेशल है क्योंकि मां बनने के बाद हिचकी फिल्म के लिए मिला ये मेरा पहला सम्मान है.

Advertisement
 रानी मुखर्जी रानी मुखर्जी

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

बॉलीवुड में करीब 4 साल बाद हिचकी फिल्म से वापसी करने वाली रानी मुखर्जी को मेलबर्न में आयोजित IFFM फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड मिला है.

रानी, मेलबर्न फिल्म फेस्‍टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर काफी खुश हैं. रानी ने कहा, "मुझे बहुत गर्व है और सभी की आभारी हूं कि हिचकी को दर्शकों ने स्वीकार किया, इसे पसंद किया है. मैं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर आभारी हूं और अपने काम की प्रशंसा के लिए सभी की शुक्रगुजार हूं."

Advertisement

अवॉर्ड को लेकर रानी ने एक वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में कहा, "मेलबर्न में मेरी बेटी के साथ ये मेरा पहला ट्रि‍प है. मां बनने के बाद हिचकी फिल्म के लिए मिलने वाला मेरा पहला सम्मान भी." रानी ने कहा, "मुझे खुशी है कि मुझे इस तरह की फिल्म में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म के जरिए दर्शकों को टॉरेट सिंड्रोम के बारे में जानने का भी मौका मिला."

IFFM फिल्म फेस्टिवल में चीफ गेस्ट के तौर परने तिरंगा भी फहराया. इस फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए रानी ने कहा,, 'मेलबोर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव ने हमेशा भारतीय सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ स्वागत किया है और हमारी कहानियों के कहने के तरीके को सराहा है.'

रानी मुखर्जी के अलावा इस खास समारोह में शानदार अभि‍नेता मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है. मनोज बाजपेयी को उनकी बेहतरीन फिल्म 'गली Guleiyan' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है. मनोज ने इस अवॉर्ड पर मिलने वाली बधाईयों को ट्विटर पर रीट्वीट भी किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement