रणबीर ने कहा- उन्हें प्यार है और शादी की तारीख 6 साल पहले ही तय हो गई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने पहली बार कबूला है कि उन्हें प्यार हुआ है, लेकिन फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है.

Advertisement
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif Ranbir Kapoor and Katrina Kaif

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2015,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

बॉलीवुड एक्टर ने पहली बार कबूला है कि उन्हें प्यार हुआ है, लेकिन फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है.

रणबीर से यह पूछे जाने पर कि क्या आपकी शादी बेहद गुपचुप तरीके से होगी? रणबीर ने कहा, 'मेरे ख्याल से आप शादी को निजी या अपने तक सीमित नहीं रख सकते. हम कलाकार हैं. मेरी शादी की तारीख 6 साल पहले ही तय हो गई थी. यह एक खास दिन होता है, इसलिए इसकी घोषणा मुझे ही करने दें. फिलहाल की कोई योजना नहीं है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मुझे प्यार हुआ है. मुझे किसी के लिए कमिटमेंट और जिम्मेदारी का अहसास होता है. जब सवाल शादी का हो, तो ज्यादा अटकलें मजा किरकिरा कर देती हैं. मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि मेरी शादी की तारीख के बारे में अटकलें लगाने बंद कर दें.'

जल्द 'बाम्बे वेल्वेट' फिल्म में नजर आएंगे. अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने जा रही है. एक्टर और फिल्मेकर करण जौहर भी फिल्म में नजर आएंगे.

- इनपुट IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement