रमजान में केक काटने पर घिरे वकार यूनुस, मांगनी पड़ी माफी

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनुस को अपने साथी खिलाड़ी वसीम अकरम के जन्मदिन पर केक काटने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
रमजान में वकार के केक काटने पर हुई आलोचना, मांगी माफी रमजान में वकार के केक काटने पर हुई आलोचना, मांगी माफी

आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनुस को अपने साथी खिलाड़ी वसीम अकरम के जन्मदिन पर केक काटने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल, रविवार को वसीम अकरम का 52वां जन्मदिन था. वह हेडिंग्ले में पाकिस्तान और इग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कॉमेंट्री कर रहे थे. इस दौरान वकार यूनुस और रमीज रजा अकरम के साथ केक काटते नजर आए थे.

Advertisement

इन तीनों का केट काटते हुए फोटो वायरल हो गया था. इस फोटो में वसीम अकरम पूर्व साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के प्रेस बॉक्स में नजर आ रहे थे.

इस फोटो के वायरल होने के बाद वकार और वसीम दोनों को सोशल मीडिया पर कड़ी टिप्पणी झेलनी पड़ी और लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया.

ट्विटर पर आलोचना के बाद वकार यूनुस ने माफी मांगते हुए लिखा कि हम लोगों को रमजान और रोजा रखने वाले लोगों की इज्जत करनी चाहिए. इस हरकत के लिए माफी.

जब अकरम और वकार बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी पाकिस्तान इग्लैंड से पारी और 55 रन से टेस्ट हार गया. इस हार के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement