रामायण: तीरों से सुनील को हाथ में लगी थी चोट, ऐसे शूट होते थे वॉर सीन

शूटिंग और वॉर सीन के बारे में बात करते हुए सुनील लहरी ने कहा- हम किसी दुश्मन से लड़ाई नहीं कर रहे होते थे, हमें ये सोचना पड़ता था कि ये दुश्मन है और फिर लड़ना पड़ता था. ज्यादातर समय हम लोग क्रोमा के सामने लड़ रहे होते थे.

Advertisement
रामायण स्टारकास्ट रामायण स्टारकास्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

टीवी शो रामायण के स्टार दीपिका चिलखिया और सुनील लहरी इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं. शो की शूटिंग के दौरान दोनों को ही काफी चैलेंजेस का सामना करना पड़ा. जानिए उन चुनौतियों के बारे में जो उस दौर में शूटिंग के दौरान ये दोनों स्टार फेस किया करते थे.

सुनील लहरी को हाथ में लगे कट्स

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शूटिंग और वॉर सीन के बारे में बात करते हुए सुनील लहरी ने कहा- हम किसी दुश्मन से लड़ाई नहीं कर रहे होते थे, हमें ये सोचना पड़ता था कि ये दुश्मन है और फिर लड़ना पड़ता था. ज्यादातर समय हम लोग क्रोमा के सामने लड़ रहे होते थे. रावण की सेना और मेघनाथ की सेना मुश्किल से ही वहां होती थी. तीर के कोने काफी नुकीले होते थे और हमें उससे ही लड़ाई करनी होती थी. इससे हमारे हाथ भी कट जाते थे. तीरों के साथ शूटिंग करते वक्त हमें काफी सतर्कता रखनी पड़ती थी. ये बहुत चैलेंजिग था. रामानंद सागर का डायरेक्शन और नरेशन हमें मोटिवेट करता था. मुझे लगता है कि हमने अच्छा काम किया है.

Advertisement

वहीं दीपिका ने अशोक वाटिका वाले सीक्वेंस के बारे में कहा- ये बहुत नीरस करने वाला था, लेकिन एक एक्टर के तौर पर यही आपका चैलेंज होता है. आपको अपना मूड स्थिर बनाए रखना होता है. ये बहुत ही लंबा चला. जब भी ये शूट होता था तो असिस्टेंट डायरेक्टर कहते 'अब आप नीचे बैठ जाइए'. एक अभिनेता के रूप में ये आपके कैरेक्टर के लिए आपका इनपुट है. ये सुनिश्चित करें कि आप इसे जीवित रखते हैं और अपने विचारों को पीछे रखते हैं. आप पूरी स्टोरीलाइन से गुजरते हैं और हर बार आफ वहीं बैठे होते हैं. आप वहां एक यात्री की तरह नहीं बैठ सकते आपको कैरेक्टर के मूड़ में बैठना पड़ता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement