हॉर्स ट्रेडिंग गलत, वसुंधरा कैंप के MLA के बयान से बीजेपी पर बरसे CM अशोक गहलोत

कैलाश मेघवाल बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हैं और राजस्थान के मौजूदा सियासी उठापटक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ हैं. पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल के निशाने पर आजकल सचिन पायलट हैं. लिहाजा मौजूदा सियासी माहौल में वे सीएम अशोक गहलोत के समीकरण में फिट बैठते हैं.

Advertisement
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो-पीटीआई) राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो-पीटीआई)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 18 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

  • कैलाश मेघवाल के बयान के बहाने बीजेपी पर हमला
  • वसुंधरा के करीबी और पायलट पर हमला कर रहे हैं मेघवाल
  • भंवरलाल शर्मा पर भी लगाए आरोप
राजस्थान की सियासत की बाजी पलटने के लिए सियासी चौसर पर मोहरों को फिट किया जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला करने के लिए बीजेपी के ही एक सीनियर नेता के बयान का इस्तेमाल किया है. अशोक गहलोत ने वसुंधरा कैंप के विधायक कैलाश मेघवाल के एक कथित बयान को जारी किया है.

कैलाश मेघवाल बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हैं और राजस्थान के मौजूदा सियासी उठापटक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ हैं. पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल के निशाने पर आजकल सचिन पायलट हैं. लिहाजा मौजूदा सियासी माहौल में वे सीएम अशोक गहलोत के समीकरण में फिट बैठते हैं.

Advertisement

बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी हॉर्स ट्रेडिंग के खिलाफ-गहलोत

अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री कैलाश मेघवाल का एक कथित बयान जारी किया है. इस बयान में कैलाश मेघवाल ने कहा है कि राजस्थान में सरकार गिराने के लिए पिछले दो महीनों से जो माहौल बना है, हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है, आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं. कैलाश मेघवाल ने अपने कथित बयान में कहा है कि बीजेपी ऐसे लोगों की कभी सहायता नहीं करेगी.

कैलाश मेघवाल का बयान

सरकार गिराने की ऐसी साजिश पहले नहीं हुई

कैलाश मेघवाल ने कहा है कि राज्य में पहले भी बहस हुई है, आरोप-प्रत्यारोप लगे हैं, लेकिन सत्ताधारी पार्टियों ने विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार गिराने का जो षड़यंत्र रचा है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है.

सचिन पायलट के समर्थक भंवरलाल शर्मा पर हमला

Advertisement

कैलाश मेघवाल ने पायलट गुट के निलंबित विधायक भंवरलाल शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गिराने और पैसों के लेन-देन में इनके कारनामे पहले भी चर्चित रहे हैं.

किसी भी पार्टी के हों, सरकार गिराने का हक नहीं

अंत में मेघवाल ने कहा है कि इन नेताओं को कोई हक नहीं है कि वे सरकार गिराने की साजिश में शामिल हों, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों.

कैलाश मेघवाल ने हाल ही में सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें एक जिम्मेदार राजनेता की तरह आचरण करना चाहिए और राजनीतिक महत्वाकांक्षा में बेसिर पैर का आरोप नहीं लगाना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement