गडकरी का हमला, कहा- सुषमा स्वराज के खिलाफ बयान को लेकर माफी मांगें राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने माफी मांगने को कहा है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2015,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

गुरुवार को कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज पर दिए गए बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि है और इसके लिए उन्‍हें मांफी मांगनी चाहिए.

'देश से माफी मांगें राहुल'
गडकरी ने कहा कि- 'सुषमा जी विदेशों में देश का नेतृत्‍व करतीं हैं. उन्‍होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. ना तो वे किसी भ्रष्‍टचार में शामिल हैं  . ऐसे में उनके लिए राहुल गांधी के ये शब्‍द दुर्भाग्‍यपूर्ण हैं. राहुल गांधी को सुषमा स्‍वराज से माफी मांगनी चाहिए.'

मानहानी का केस करने की धमकी
गडकरी ने आगे कहा- 'राहुल गांधी को इस तरह की बात शोभा नहीं देती. राहुल सुषमा जी पर लगाए आरोपों के लिए माफी मांगे अन्‍यथा .'

क्रिमिनल एक्ट बताया था
गौरलतब है कि गुरुवार को राहुल गांधी ने सुषमा स्‍वराज पर बयान देते हुए मीडिया से कहा था कि इस देश में क्रिमिनल एक्‍ट करने वाले को जेल भेजा जाता है लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं.

संसद चार दिनों से ठप
ललित गेट मामले को लेकर कांग्रेस की मांग कर रही है.  कांग्रेस व्यापमं घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी इस्तीफे की मांग कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि जब तक इनके इस्तीफे नहीं होते तब तक संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी. इसी हंगामे के बीच पिछले चार दिनों से संसद की कार्यवाही बाधित है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement