कोरोना पॉजिटिव थे राहत इंदौरी, सुपुर्द-ए-खाक पर नहीं जुट पाए प्रशंसक

मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को इंदौर के श्रीअरबिंदो अस्पताल में निधन हो गया. 70 साल के इंदौरी के निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है, लेकिन वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे.

Advertisement
मशहूर शायर राहत इंदौरी (फाइल फोटो) मशहूर शायर राहत इंदौरी (फाइल फोटो)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 11 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

  • इंदौर में हुए सुपुर्द-ए-खाक
  • 70 साल की उम्र में हुआ निधन

मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को इंदौर के श्रीअरबिंदो अस्पताल में निधन हो गया. 70 साल के इंदौरी के निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है, लेकिन वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे. राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमण का भी उपचार चल रहा था.

मशहूर शायर राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन, आज 9.30 बजे होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Advertisement

राहत इंदौरी को 11 अगस्त की रात सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. राहत इंदौरी के बड़े बेटे फैजल राहत ने जानकारी दी थी कि रात 9.30 बजे राहत इंदौरी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. राहत इंदौरी की अंतिम यात्रा में अधिक प्रशंसक शामिल नहीं हो सके. इसकी वजह राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमित होना है. राहत इंदौरी को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया.

राहत इंदौरी का वो शेर जो NRC-CAA के विरोध का नारा बन गया

गौरतलब है कि राहत इंदौरी को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार यानी 9 अगस्त को देर रात श्रीअरबिंदों अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इंदौर के कोविड हॉस्पिटल श्रीअरबिंदो अस्पताल में उपचार के दौरान राहत इंदौरी का 11 अगस्त को निधन हो गया.

राहत इंदौरी ने कभी कहा था- जनाज़े पर मिरे लिख देना यारो मोहब्बत करने वाला जा रहा है

Advertisement

उनके निधन की खबर से देशभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर राहत इंदौरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement