पाकिस्तानी एक्ट्रेस की खबर पख्तूनख्वा प्रांत में गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के अशांत खबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने एक पश्तो अभिनेत्री को उसकी मां के सामने ही गोली मार दी. मुसरत शाहीन अपनी मां के साथ नौशेरा जिले में खरीददारी करने के लिए पास के बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • पेशावर,
  • 20 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

पाकिस्तान के अशांत खबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने एक पश्तो अभिनेत्री को उसकी मां के सामने ही गोली मार दी. मुसरत शाहीन अपनी मां के साथ नौशेरा जिले में खरीददारी करने के लिए पास के बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी.

शाहीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने गोली लगने के कारण दम तोड़ दिया. आरोपी घटनास्थल से फरार होने में सफल रहे. इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

हालांकि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हत्या के पीछे के कारण का भी तत्काल पता नहीं चल पाया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

-इनपुट भाषा से

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement