राजकुमार की शादी बनी 'राष्ट्रीय जश्न', देर रात तक खुले रहेंगे पब

सरकार के आदेश के बाद शाही शादी की पूर्व संध्या पर देर रात तक पब खोलने की अनुमति मिल गई जिसके बाद यहां पर स्थानीय समायानुसार देर रात एक बजे तक पब खुले रहेंगे.

Advertisement
19 मई को हैरी की मेगन मार्कले से शादी है 19 मई को हैरी की मेगन मार्कले से शादी है

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

ब्रिटेन की गृह मंत्री एम्बेर रड ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी को आज ‘‘राष्ट्रीय जश्न का दिन’’ बताया और इसके लिए देश में देर रात तक पबों को खुले रहने की अनुमति दे दी है.

सरकार के आदेश के बाद शाही शादी की पूर्व संध्या पर देर रात तक पब खोलने की अनुमति मिल गई जिसके बाद यहां पर स्थानीय समायानुसार देर रात एक बजे तक (01:00 अंतरराष्ट्रीय समायुनसार) पब खुले रहेंगे.

Advertisement

रड ने बताया, ‘‘शाही शादी देश के सभी समुदायों के लिए एक साथ आने का एक मौका है और हमारे शाही परिवार और हमारे देश के लिए यह महत्वपूर्ण और खुशी का अवसर है, इसका जश्न मनाएं.’’  हैरी और मेगन लंदन में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के एक आवास ‘विंडसर कैसल’ स्थित सेंट जार्ज चैपल में शादी करेंगे.

आपको बता दें कि इंग्लैंड के ने अपनी शादी में आने के लिए दो पूर्व गर्लफ्रेंड को भी इन्विटेशन दिया है. 19 मई को हैरी मेगन मार्कले से शादी करने वाले हैं. उनकी वेडिंग गेस्ट की लिस्ट में पूर्व गर्लफ्रेंड क्रेसिडा बोनस और चेल्सी डेवी का नाम भी है. मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आमतौर पर ऐसा करने से दुल्हन नाराज हो जाती है, लेकिन मेगन मार्कले पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं.

Advertisement

हैरी के एक जानने वाले ने कहा कि हैरी चेल्सी और क्रेसिडा के साथ लंबे वक्त तक रहे थे और दोनों के बीच बाद में अच्छे दोस्ताना संबंध बरकरार रहे. इसीलिए उन्होंने दोनों को बुलाने का फैसला लिया. हालांकि, मेगन के पूर्व पति ट्रेवर एन्जेलसन गेस्ट की लिस्ट में नहीं हैं. चेल्सी और क्रेसिडा जहां अपने पुराने संबंधों को भुनाने की कोशिश नहीं करतीं, वहीं एन्जेलसन टीवी शो में अपने तलाक के बारे में खुलकर बात करते दिखते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement