प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, सांवली रंगत पर सुने थे ताने

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन और किशोरावस्था को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उनको सांवली रंगत की वजह से ताने सुनने पड़े थे...

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

प्रियंका चोपड़ा के खाते में एक और उपलब्धि आई है. इस बार उन्हें अल्यूर मैगजीन में उन 41 महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है जिनको अलग दिखने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा.

बता दें कि अमेरिकन वुमेन्स ब्यूटी मैगजीन ने अप्रैल के कवर पेज पर 41 महिलाओं को फीचर किया है जिनकी विभिन्नताओं की अलग-अलग कहानियां हैं. मैगजीन में इन सभी की आम जिंदगी और संघर्ष को दिखाया गया है.

Advertisement


इस मैगजीन के हवाले से कहा गया है कि इन 41 महिलाओं को अपनी त्वचा और स्किन टोन की वजह से मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं. इसके जरिए संदेश देने का प्रयास है कि हमारी त्वचा के रंग के आधार पर हमारी प्रतिभा तय नहीं होती है

पत्रिका द्वारा प्रदर्शित 41 महिलाओं की सूची में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मा लक्ष्मी, मेघना मार्कले, कॉन्स्टेंस वू, ईवा लोंगोरिया, अज नाओमी किंग और जेसिका अल्बा जैसे नाम शामिल हैं. वैसे इस मामले में प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन में खुलकर अपनी बात रखी है.


एक्स मिस वर्ल्ड और एक्टिंग स्टार का कहना है - मेरी त्वचा मेरी ही तरह जटिल है. जब मैं बड़ी हो रही थी, तब टीवी पर मैंने कभी किसी को अपने स्किन टोन से मैच करते नहीं देखा. शुरुआत में कंपनियां ऐसी रंग या प्रोडक्ट्स नहीं लाती थीं, जो एशियाई या भारतीय त्वचा से मेल खाती थीं.

Advertisement


प्रियंका ने माना है कि सांवली होने की वजह से एक किशोरी के रूप में उनको खासी परेशानी झेलनी पड़ी है. सोसाइटी का दबाव हमेशा रहा कि खूबसूरती का पैमाना गोरी त्वचा ही होती है. हालांकि अपनी मेहनत से उन्होंने इन तमाम बातों को झुठला दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement