सलमान ने ली चुटकी तो प्रियंका का जवाब- यूपी बरेली में पली हूं जनाब

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म भारत के जरिए एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. सलमान ने प्रियंका की फिल्म में मौजूदगी को लेकर एक ट्वीट किया है. दरअसल, प्रियंका लंबे समय से हॉलीवुड से जुड़ी हैं. अमेरिकी टीवी शो के अलावा वे एक हॉलीवुड फिल्म भी कर चुकी हैं.

Advertisement
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म भारत के जरिए एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. सलमान ने प्रियंका की फिल्म में मौजूदगी को लेकर एक ट्वीट किया है. दरअसल, प्रियंका लंबे समय से हॉलीवुड से जुड़ी हैं. अमेरिकी टीवी शो के अलावा वे एक हॉलीवुड फिल्म भी कर चुकी हैं.

इसी सबको देखते हुए सलमान ने एक ट्वीट किया जिसमें प्रियंका को टैग करते हुए लिखा, हमारी फिल्म हिन्दी में है. जबाव में प्रियंका ने कहा कि वे यूपी बरेली की देसी लड़की हैं,

Advertisement

बता दें सलमान ने ट्वीट किया था कि फिल्म भारत के साथ प्रियंका का घर वापसी पर स्वागत है, जल्द ही मिलेंगे, वैसे हमारी फिल्म हिंदी है.तो प्रियंका ने जवाब में लिखा है, यूपी बरेली की पली-बढ़ी हूं जनाब.

सिर्फ सलमान खान ने ही नहीं भारत फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी प्रियंका का बॉलीवुड में वापसी पर स्वागत किया है, अली अब्बास जफर ने प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करते हुए लिखा की प्रियंका फिल्म की आत्मा हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement