ओबामा बोले- ISIS के खिलाफ अब तक की सबसे कठोर कार्रवाई

अमेरिका ने आईएसआईएस के खिलाफ जारी युद्ध पर कहा है कि अब यह आतंकी संगठन अपना प्रोपेगैंडा दुनिया में नहीं फैला पाएगा. ओबामा ने कहा कि आईएसआईएस को साफ संदेश दिया जा चुका है कि अगला निशाना वही है.

Advertisement
बराक ओबामा बराक ओबामा

विकास वशिष्ठ

  • वाशिंगटन,
  • 15 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध तेज कर दिया है. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका गठबंधन सेना के साथ आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे कठोर कार्रवाई कर रहा है.

ISIS को सीधा संदेश- अगला निशाना वही
ओबामा ने कहा कि ISIS के सरगना छिप नहीं सकते और उन्हें हमारा संदेश साफ है कि ' '. उन्होंने कहा कि जुलाई के बाद से आईएसआईएस सीरिया या इराक में अपने किसी भी ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सका है. ओबामा ने बताया कि अमेरिका रक्का में आईएसआईएस के मुख्यालय को भी निशाना रहा है.

Advertisement

ISIS अब नहीं फैला पाएगा अपना प्रोपेगैंडा
ये बातें ओबामा ने पेंटागन में अपने 8 मिनट के संबोधन में कहीं. हालांकि ओबामा ने बताया कि अब आईएसआईएस के लिए दुनिया में प्रोपेगैंडा फैलाना आसान नहीं रहेगा. क्योंकि गठबंधन सेना के एक-एक नेता को खत्म कर रही है, लेकिन उन्होंने इस आतंकी संगठन के खिलाफ बनाई गई किसी का खुलासा नहीं किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement