पीएम मोदी ने ट्वीट कर साउथ एक्टर्स चिरंजीवी-नागार्जुन को कहा धन्यवाद, ये है वजह

हाल ही में साउथ स्टार्स ने एक वीडियो के जरिए लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश दिया था. एक्टर्स के इस वीडियो की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया है.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के ख‍िलाफ जंग लड़ रही है. सरकार ने इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा रखा है. इसी के साथ हैंडवॉश करने, सैन‍िटाइजर का इस्तेमाल करने, सोशल डिस्टेंस‍िंग बनाए रखने जैसे नियमों का पालन करने की अपील की है. इन बातों को लेकर जनता को जागरुक करने में सेलिब्रिटीज भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में साउथ स्टार्स ने एक वीडियो के जरिए लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश दिया था. एक्टर्स के इस वीडियो की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया है.

Advertisement

जिस वीडियो की बात हम कर रहे हैं उसमें साउथ के सुपरस्टार्स चिरंजीवी, नागार्जुन, वरुण तेज और साई धरम तेज हैं. चारों एक्टर्स ने मिलकर इस वीडियो के जरिए लोगों को कोरोनावायरस के ख‍िलाफ सख्ती से लड़ने को प्रोत्साहित किया है. लगभग 3 मिनट के इस वीडियो में चारों ने लोगों से इस वायरस को मारने में एकजुट होने की अपील की है. उनके इस पहल को पीएम मोदी ने धन्यवाद दिया है.

इससे पहले भी पीएम मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को कोरोना वायरस के ख‍िलाफ इस जंग में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए सराहा है. पीएम मोदी ने कार्तिक आर्यन के मोनोलॉग की तारीफ की थी जिसमें एक्टर ने पंचनामा स्टाइल में लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की थी.

Advertisement

दुनिया में 50 हजार के पार जा चुका है कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा

बता दें कोरोनावायरस की वजह से अब तक देश में दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 60 से अध‍िक लोगों की मौत हो गई है. दुनिया के कुल आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक दस लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं और 58 हजार से अध‍िक लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement