कोरोना वायरस पर बोले पीएम मोदी- ऐसा कुछ ना करें जिससे दूसरे को हो नुकसान, साथ लड़ें लड़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लोगों से अपील करते हुए लिखा कि वे ऐसा कुछ ना करें, जिससे किसी अन्य को नुकसान हो. भारत में अबतक कोरोना वायरस के 117 केस सामने आ चुके हैं.

Advertisement
कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट (फोटो: PIB) कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट (फोटो: PIB)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

  • भारत में कोरोना वायरस के 117 केस
  • पीएम की लोगों से साथ लड़ने की अपील
  • डॉक्टर-एयरपोर्ट स्टाफ को सलाम करने का वक्त

कोरोना वायरस को लेकर भारत में लगातार सतर्कता बरती जा रही है. सोमवार तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 117 पॉजिटिव केस आ गए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर लोगों से संवाद कर रहे हैं और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए संदेश दे रहे हैं. अभी तक कई मामले ऐसे आए हैं, जहां लोग जांच से भागते हुए नज़र आ रहे हैं इसपर प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि नागरिक ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे किसी और को नुकसान हो.

Advertisement

सोमवार को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर COVID-19 को लेकर ट्वीट लिखे. पीएम ने लिखा कि आज कई लोग डॉक्टरों की तारीफ कर रहे हैं, जो उनका मनोबल बनाने का काम करेगा. कोरोना से लड़ाई लड़ने में डॉक्टर, नर्स, एयरपोर्ट स्टाफ समेत कई लोग जी तोड़ काम कर रहे हैं.

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि गैर-जरूरी यात्रा करना और लोगों के संपर्क में आने से बचा जाए तो बेहतर होगा. बता दें कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले भी लोगों से गैर-जरूरी यात्राओं को टालने और विदेश ना जाने की अपील की थी.

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में सामने आए 4 नए केस, देशभर में मरीजों की संख्या हुई 117

आपको बता दें कि अभी तक कुछ ऐसे केस सामने आए हैं, जहां पर लोग कोरोना वायरस की निगरानी से बचने को कोशिश कर रहे हैं. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दुबई से आए एक ग्रुप के सदस्यों ने भी अस्पताल में रिपोर्ट नहीं किया, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Advertisement

इसके अलावा कोई व्यक्ति अगर पीड़ित है तो वह फिर भी यात्रा कर रहा है, तो वह दूसरे के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है. ऐसे में प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि अगर आपको लगता है कि आपकी तबीयत खराब है तो तुंरत डॉक्टरों से संपर्क करें.

गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र से 4 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 37 हो गई है. अब देश में कुल 117 पॉजिटिव केस हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement