विश्व भारती यूनिवर्सिटी के चांसलर बनाए गए PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी को अगले तीन साल के लिए विश्व भारती यूनिवर्सिटी का चांसलर बनाया गया है. इससे पहले यह पद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास था.

Advertisement
PM Narendra Modi PM Narendra Modi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2015,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले तीन साल के लिए विश्व भारती यूनिवर्सिटी का चांसलर बनाया गया है. इससे पहले यह पद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास था.

यूनिवर्सिटी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने, जो यूनिवर्सिटी के आचार्य भी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन सालों के लिए यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया.

यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद की तरफ से पिछले साल जुलाई में एक प्रस्ताव पारित कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा था, जिसमें मोदी को चांसलर बनाने की बात कही गई थी.

Advertisement

मोदी की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं. विश्व भारती एक केंद्रीय यूनिवर्सिटी है और 1951 में उसे संसद ने राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया था. यह देश की इकलौती यूनिवर्सिटी है जिसका चांसलर प्रधानमंत्री होता है, जबकि भारत के राष्ट्रपति इसके विजिटर या परिदर्शक होते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement