प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को देश को संबोधित किया. कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री का ये छठा संबोधन था. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक करने का ऐलान किया. लॉकडाउन के बाद मजदूरों और गरीब परिवारों के सामने रोजगार का संकट है, ऐसे में सरकार की ओर से जो मुफ्त अन्न दिया जा रहा है उसके विस्तार की बात कही गई है. पीएम ने इस योजना को लेकर क्या कहा, पांच बड़ी बातें जानें..
- अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अनलॉक 1 में कुछ लोगों की लापरवाही का जिक्र किया और कहा कि लोगों को अब सतर्कता बरतनी चाहिए. इसके अलावा पीएम नवंबर तक गरीब कल्याण योजना के विस्तार का ऐलान किया.
- कोरोना संकट पर पीएम ने कहा कि लॉकडाउन में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त का राशन दिया गया. पीएम मोदी बोले कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली तक रहेगा यानी नवंबर महीने के आखिर तक किया जाएगा.
- पीएम ने कहा कि हर महीने परिवार के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा. साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा. इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे, इसमें पिछला खर्च भी जोड़ दें तो डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है.
PM Modi speech: पीएम मोदी ने कहा, अनलॉक-1 के बाद बढ़ी लापरवाही चिंता का कारण
- पीएम ने कहा कि पूरे भारत के लिए एक राशन कार्ड की व्यवस्था हो रही है, इससे उन लोगों को लाभ मिलेगा जो अपना गांव छोड़ किसी और जगह में जाते हैं.
- अपने संबोधन में पीएम मोदी ने टैक्स देने वाले लोगों का भी शुक्रिया किया और कहा कि उनकी ईमानदारी की वजह से ही सरकार इस तरह की योजना ला पाई है.
गौरतलब है कि मार्च में लॉकडाउन के तुरंत बाद ही सरकार की ओर से इस योजना का ऐलान किया गया था. वित्त मंत्री की ओर से योजना के विस्तार की जानकारी दी गई थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं. इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं.
PM मोदी बोले- गांव का प्रधान हो या देश का, कोई नियमों से ऊपर नहीं
aajtak.in