मुंबई हाई में पवन हंस का हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 पायलट लापता

पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर बुधवार शाम मुंबई हाई क्षेत्र में ओएनजीसी के एक प्रतिष्ठान से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अरब सागर में क्रैश हो गया. रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट थे

Advertisement
पवन हंस का हेलिकॉप्टर (फाइल फोटो) पवन हंस का हेलिकॉप्टर (फाइल फोटो)

शश‍ि भूषण

  • मुंबई,
  • 04 नवंबर 2015,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर बुधवार शाम मुंबई हाई क्षेत्र में ओएनजीसी के एक प्रतिष्ठान से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अरब सागर में क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर के मलबे का कुछ हिस्सा दिख गया है, लेकिन पायलटों का अभी भी पता नहीं चल पाया है. रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट थे, जो लापता हैं और उनका पता लगाने के लिए तटरक्षक तथा ओएनजीसी के पोत सक्रिय हैं.

Advertisement

मेडीवाक हेलिकॉप्टर तट से करीब 160 किमी दूर मुंबई हाई दक्षिण तेल एवं गैस क्षेत्र पर एक प्लेटफार्म से दिन के अपने आखिरी चक्कर पर था.

ओएनजीसी के डायरेक्टर ऑफशोर टी के सेनगुप्ता ने बताया, हमें इसके कारण की जानकारी नहीं है. हेलीकॉप्टर किसी क्रू ड्यूटी पर नहीं था, इसलिए उसमें कोई यात्री नहीं था. सेनगुप्ता ने बताया कि हेलिकॉप्टर ड्यूटी के लिए तैयार रखा गया था और उसने अपने आखिरी चक्कर के तहत उड़ान भरी थी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया हेलिकॉप्टर पर सवार पायलट लापता हैं.

इनपुट- भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement