पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत में शोक, पोती श्वेता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

थ्रोबैक तस्वीरों में दादा और पोती के बीच की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. श्वेता ने 3-4 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे अपने दादा पंडित जसराज के साथ नजर आ रही हैं.

Advertisement
पोती श्वेता पंडित संग पंडित जसराज पोती श्वेता पंडित संग पंडित जसराज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:45 AM IST

शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित जसराज का निधन हो गया. मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली. हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक को नई ऊंचाइयां देने वाले इस महान गायक के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. सभी इस महान सिंगर को श्रद्धांतजलि दे रहे हैं. खुद जसराज की ग्रैंड डॉटर श्वेता पंडित ने सिंगर के निधन पर दुख जताया है और याद के तौर पर दादा संग अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.

Advertisement

थ्रोबैक तस्वीरों में दादा और पोती के बीच की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. श्वेता ने 3-4 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे अपने दादा जी के साथ नजर आ रही हैं. इसमें से एक तस्वीरे श्वेता की शादी के दौरान की हैं जिसमें वे दादा जी से आशिर्वाद लेती नजर आ रही हैं. तस्वीरों के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा- मेरे अमूल्य दादू, अलविदा. आपने मुझे कई सारी ऐसी यादें दी हैं जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. मेरे पास और कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं. भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.

इन गानों को पंडित जसराज ने दी थी आवाज, चर्चा में रहा था ये रोमांटिक सॉन्ग

नहीं रहे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

बता दें कि पंडित जसराज के निधन के बाद उनकी अंत्येष्टि को भारत लाने की बात चल रही है. प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्र सरकार से बातचीत कर पंडित जसराज का शव अमेरिका से भारत लाए जाने के लिए बात हो रही है. बता दें कि पंडित जसराज के निधन पर म्यूजिक इंडस्ट्री सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने बड़ी छोटी उम्र में ही संगीत की सेवा करनी शुरू कर दी थी. वे कहा करते थे कि वे सिर्फ भगवान के लिए गाते हैं और गाते समय उनका भगवान के साथ सीधा संवाद होता है.

Advertisement

पद्म विभूषण जैसे सम्मान से हुए सम्मानित

देश और दुनियाभर में वे परफॉर्म करते थे. क्लासिकल के इतने बड़े जानकार होने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी कुछ गाने गाए. इसके अलावा उनके द्वारा गाए गए राग और भजन को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है और भारी मात्रा में लोग उनके गानों का आनंद लेते हैं. सिंगर के चले जाने से संगीत जगत को बड़ी हानि पहुंची है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती. उन्हें संगीत नाटक अकदमी, पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभुषण जैसे अवॉर्ड से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement