पाकिस्तान ने माना- NSG में भारत की एंट्री रोकने के लिए नवाज शरीफ ने 17 देशों को लिखा था पत्र

सरताज अजीज ने संपादकों के समूह को बताया कि नवाज शरीफ ने भारत को एनएसजी सदस्यत बनने से रोकने के लिए 17 देशों के प्रधानमंत्र‍ियों को पत्र लिखा था. हालांकि अजीज ने इन 17 देशों के नाम अभी नहीं बताए हैं.

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • इस्लामाबाद ,
  • 27 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

आख‍िरकार पाकिस्तान ने कबूल ही लिया कि उसने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की एंट्री रोकने लिए अड़ंगा लगाया था. विदेशी मामलों पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने इस बात की पुष्टि की.

ने संपादकों के समूह को बताया कि नवाज शरीफ ने बनने से रोकने के लिए 17 देशों के प्रधानमंत्र‍ियों को पत्र लिखा था. हालांकि अजीज ने इन 17 देशों के नाम अभी नहीं बताए हैं. अजीज ने यह भी कहा कि उनका मुल्क कभी भी भारत से भारत की शर्तों पर बात नहीं करेगा.

Advertisement

सरताज अजीज ने सिओल में 48 देशों की बैठक होने से पहले भी दावा किया था कि ने एनएसजी में जाने की भारत की कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है. अजीज ने बाकायदा पाकिस्तान की सीनेट में यह दावा किया था.

भारत की उम्मीदें अभी बाकी हैं
वैसे, भारत के का एक पूर्ण सदस्य बनने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. बताया जा रहा है कि चीन के विरोध बावजूद इस साल के आख‍िर में सियोल में एनएसजी का विशेष सत्र होगा, जिसमें भारत की सदस्यता को लेकर फैसला हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement