पद्मावती-पहले सामने आए जलालुद्दीन खिलजी रजा मुराद, फिर छिप क्यों गए !

तीन अक्तूबर को फिल्म पद्मावती में जलालुद्दीन खिलजी का रोल कर रहे रजा मुराद ने  पहले फेसबुक पर अपना लुक शेयर किया और कुछ देर बाद ही हटा दिया.

Advertisement
रजा मुराद रजा मुराद

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

मनोरंजन जगत में 3 अक्तूबर को  किसी एक चीज की सबसे ज्यादा चर्चा थी, तो वो था फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह का लुक. कहीं इस लुक की तारीफ हुई, तो कहीं इसे काफी डरावना बताकर आलोचना की गई. लेकिन शाम होते-होते एक और खबर ने सुगबुगाहट तेज कर दी. दरअसल फिल्म में रणवीर सिंह का अलाउद्दीन खिलजी लुक जारी होने के बाद रजा मुराद ने भी अपने जलालुद्दीन खिलजी लुक को फेसबुक पर शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने लंबी पोस्ट भी लिखी थीं. मगर हैरानी की बात ये रही कि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. तभी से सुगबुगाहट है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

Advertisement

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद फिल्म पद्मावती में जलालुद्दीन खिलजी का रोल कर रहे हैं. कल यानी 3 अक्तूबर को उन्होंने फेसबुक पर फिल्म से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया था. उन्होंने  लुक शेयर करते हुए लिखा था- ये है पद्मावती में मेरा लुक. मैं जलालुद्दीन खिलजी का रोल कर रहा हूं, जो भारत में खिलजी साम्राज्य का पहला शासक था. उसने भारत में (1290-1296) तक शासन किया. उसे उसके दामाद अलाउद्दीन खिलजी ने ही मार डाला था. रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल कर रहे हैं. दीपिका फिल्म में पद्मावती का रोल कर रही हैं और शाहिद उनके पति राजा रावल रतन सिंह के किरदार में हैं. फिल्म दुनिया भर में एक दिसंबर को रिलीज हो रही है.''

फिल्म के बारे में पूरी तफ्सील से ये जानकारी देने के कुछ देर बाद ही ये पोस्ट उन्होंने डिलीट कर दी थी. अब इसके पीछे वजह क्या है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. क्या संजय लीला भंसाली ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा? क्या संजय रजा मुराद के लुक को भी किसी खास तरीके से सामने लाना चाहते हैं? ये सिर्फ कयास ही हैं. वैसे अब उनका लुक सामने तो आ ही गया है, देखते हैं भंसाली इसे दोबारा रिवील करने के लिए क्या खास अंदाज अपनाते हैं. इससे पहले शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण का लुक भी काफी चर्चा बटोर चुके हैं.

Advertisement

रणवीर का नेगेटिव लुक

तीन अक्तूबर को जारी किए गए रणवीर के अलाउद्दीन खिलजी लुक की काफी तारीफ हो रही है. कैरेक्टर के मुताबिक ही रणवीर इस लुक में बेहद खौफनाक नजर आ रहे हैं. उनकी सिर्फ दाढ़ी ही नहीं, बाल भी काफी बढ़े हुए हैं. चेहरे पर एक बड़ा सा चोट का निशान भी नजर आ रहा है. उनका ये लुक काफी एक्सप्रेसिव भी है. बताया जा रहा है कि इस लुक के साथ-साथ इस कैरेक्टर में ढलने के लिए रणवीर ने काफी मेहनत की. उन्होंने खुद को कई दिन तक अपने अपार्टमेंट में बंद रखा. सुनने में तो यहां तक आ रहा है कि खिलजी के नेगेटिव शेड में रणवीर ने खुद को इस कदर ढाल लिया कि उनका अपने दोस्तों से बात करने का तरीका भी इस कैरेक्टर जैसा ही हो गया. इसकी वजह से अब वह खिल्जी के प्रभाव से बाहर निकलने के लिए साइकेट्रिस्ट की मदद ले रहे हैं.

दीपिका की यूनीब्रो

फिल्म का पहला पोस्टर नवरात्रि के पहले दिन लॉन्च किया गया था. बताया जा रहा है कि दीपिका के इस लुक पर काफी मेहनत की गई है. ये जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि ये लुक जितना आकषर्क है, दीपिका को तैयार होने में उतना ही कम समय लगता था. दीपिका रानी पद्मिनी के किरदार के लिए केवल आधे घंटे में तैयार हो जाती थी और साथ ही उन्हें कम से कम मेकअप दिया जाता था. इस लुक में दीपिका की यूनीब्रो को लेकर भी सोशल मीडिया में कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. कोई कह रहा है कि दीपिका इसमें बेहद उदास नजर आ रही हैं, तो किसी का कहना है कि दीपिका ने इस लुक को लेकर काफी हिम्मत का काम किया है.

Advertisement

क्या है रानी पद्मावती की कहानी

अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती का प्रसंग सूफी कवि मल्लिक मुहम्मद जायसी ने शेर शाह सूरी के काल में 1540 में लिखा था. कहानियों के मुताबिक अलाउद्दीन रानी पर आसक्त था और उसने उन्हें हासिल करने के लिए चित्तौड़गढ़ पर हमला कर दिया था. हालांकि वह रानी के जीते जी ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement