लॉन्च से पहले OnePlus 5 की नई जानकारियां आईं सामने

OnePlus 5 की जानकारियों की टेक वर्ल्ड में में जैसे बाढ़ सी आ गई है. पिछले एक महीने से इस स्मार्टफोन की चर्चा और लीक थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बार फिर नई जानकारियां सामने आई हैं. आप भी जानें क्या है खास...

Advertisement
लीक फोटो OnePlus 5 लीक फोटो OnePlus 5

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2017,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

लॉन्च होने से पहले ही OnePlus 5 की जानकारियों की टेक वर्ल्ड में में जैसे बाढ़ सी आ गई है. पिछले एक महीने से इस स्मार्टफोन की चर्चा और लीक थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बार जो इस स्मार्टफोन की लीक तस्वीर सामने आई है उसमें इसके साइड डिस्प्ले में नैरो बेजेल नजर आ रहे हैं.

Slashleaks द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बैक में होगा साथ ही इसके डिस्प्ले में करीब-करीब बिना बेजेल वाला डिजाइन होगा. LED फ्लैश बैक में ही डुअल कैमरा सेटअप के अंदर होगा. इसके अलावा फिंगप्रिंट सेंसर फ्रंट में होम बटन के भीतर ही होगा.

Advertisement

पिछले लीक हुई जानकारियों में कैमरे की सेक्शन की बात की गई थी लेकिन बेजेल लेस डिस्प्ले की बात इस बार नए तौर पर नजर आई है. OnePlus 5 की इस बार जो तस्वीर नजर आई है उसमें ये स्मार्टफोन बैक से किसी केस या नए स्कीन में ढंका हुआ दिखाई दे रहा है.

इसके अलावा OnePlus 5 में भारत में पहली बार किसी स्मार्टफोन दिया जाएगा. दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.5-इंच QHD (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और 64GB इंटरनल स्टोरेज होगा जिसे कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement