केंद्र की मोदी सरकार वन रैंक, वन पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा करने के लिए तैयार है. सरकार वन रैंक, वन पेंशन के तहत 25 लाख पूर्व सैनिकों के लिए 8,300 करोड़ रुपये दे सकती है. पूर्व सैनिक पिछले कई सालों से वन रैंक, वन पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन उनका हक अब तक नहीं मिला है.
सरकार के सूत्रों ने रविवार को बताया कि की घोषणा की मथुरा रैली में सोमवार को हो सकती है. रैली शाम 4:30 बजे शुरू होगी. गौरतलब है कि इस रैली का आयोजन के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए किया जा रहा है.
दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने को लेकर मोदी सरकार पर शनिवार को हमला बोला था. दोनों नेताओं का दावा था कि मोदी सरकार जानबूझकर को लागू करने में देरी कर रही है, जबकि पूर्व की यूपीए सरकार ने फरवरी 2014 में ही इसकी घोषणा कर दी थी.
aajtak.in