कोरोना के कारण ओडिशा ने बढ़ाई लॉकडाउन की मियाद, अब 30 अप्रैल तक सबकुछ बंद

संपूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने से 6 दिन पहले ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. ओडिशा पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है.

Advertisement
ओडिशा में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन (फाइल फोटो-PTI) ओडिशा में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन (फाइल फोटो-PTI)

मनोज्ञा लोइवाल

  • भुवनेश्वर,
  • 09 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

  • सीएम नवीन पटनायक ने विस्तार का किया ऐलान
  • बोले- लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता

संपूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने से 6 दिन पहले ओडिशा ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. ओडिशा पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है. कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है.

Advertisement

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें लोगों की जान बचाने और आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के बीच फैसला लेना है. आज कैबिनेट ने फैसला किया कि हमारे लोगों की जान बचाना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इस वजह से हमने 30 अप्रैल तक लॉक डाउन का विस्तार करने का फैसला लिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

30 अप्रैल तक न शुरू हो रेल-हवाई यात्रा

पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि हम भारत सरकार से 30 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन का विस्तार करने की सिफारिश करेंगे. इसके अलावा हम केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक एयरलाइन और रेलवे सेवाएं शुरू नहीं करने का भी अनुरोध करेंगे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

Advertisement

हम राज्य सरकारों के संपर्क में हैं

बाहर फंसे लोगों पर सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे ओडिशा के लोगों को लेकर सरकार फ्रिकमंद है. उनकी भलाई के लिए हम संबंधित राज्य सरकारों के संपर्क में हैं. ओडिशा उन सभी लोगों का ध्यान रखेगा, जो फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी विशेष उपाय करेगी.

17 जून तक सभी शिक्षण संस्थान बंद

सीएम नवीन पटनायक ने आश्वासन दिया कि पहले की तरह आवश्यक सामानों के परिवहन में कोई समस्या नहीं होगी. हम कोरोना टेस्ट और ट्रीटमेंट सुविधाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हमने राज्य में जल्द से जल्द एक लाख टेस्ट करने का प्लान बनाया है. जहां तक ​​शिक्षण संस्थानों का संबंध है, वे 17 जून तक बंद रहेंगे.

सीएम नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की कि कोरोन वायरस मानवजाति पर सदी का सबसे बड़ा खतरा है. जीवन कभी भी एक जैसा नहीं होगा. हम सभी को इसे समझना चाहिए और इसका साहसपूर्वक सामना करना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement