यह खबर पक्की है कि करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के 5वें सीजन में सलमान खान जरूर आएंगे. लेकिन जैसा कि कहा जा रहा था कि वह कटरीना के साथ होंगे, यह सही नहीं है.
सच तो यह है कि सलमान किसी और के साथ इस चैट शो पर आने वाले होंगे. अलग लव एंगल की बात की जाए तो कटरीना के अलावा यूलिया वंतूर,
उर्वशी राउतेला जैसे नाम सामने आते हैं. लेकिन इनमें से भी किसी के साथ करण के शो पर नहीं आ रहे.
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो उनकी
पिछली फिल्म 'सुल्तान' के साथ थी. इसको मिली सफलता से लग रहा था कि ये दोनों भी साथ करण के शो पर आ सकते हैं. फिर अनुष्का की
हालिया हिट 'ऐ दिल है मुश्किल' तो करण के प्रोडक्शन हाउस की ही थी.
लेकिन 'कॉफी विद करण' के लिए भी की जोड़ीदार नहीं हैं. तो फिर वो कौन हैं जिनके साथ सलमान इस शो पर आने वाले हैं. वैसे सलमान के फैन हैं तो भूल कैसे सकते हैं कि 'दबंग खान' अपने परिवार के भी बेहद करीब हैं. तो यहां से भी उनका जोड़ीदार मिल सकता है.
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, सलमान अपने दोनों भाइयों, अरबाज और सोहेल खान के साथ करण के शो में नजर आएंगे. इंडस्ट्री में यह चर्चा
भी है कि तीनों खान भाई 1977 में आई 'अमर, अकबर, एंथनी' के रीमेक में भी नजर आ सकते हैं. तो हो सकता है कि करण के शो पर यह खुलासा भी हो
जाए.
मेधा चावला