बिहार में नीतीश होंगे जनता परिवार के CM उम्मीदवार, अभी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं

जनता परिवार के सबसे उम्रदराज नेता मुलायम सिंह यादव ने लालू यादव की मौजूदगी में यह ऐलान किया है कि बिहार चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिल्ली में लालू और शरद यादव की मौजूदगी में मुलायम सिंह ने यह ऐलान किया है.

Advertisement
लालू यादव की फाइल फोटो लालू यादव की फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2015,
  • अपडेटेड 6:45 AM IST

जनता परिवार के सबसे उम्रदराज नेता मुलायम सिंह यादव ने लालू यादव की मौजूदगी में यह ऐलान किया है कि बिहार चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिल्ली में लालू और शरद यादव की मौजूदगी में मुलायम सिंह ने यह ऐलान किया है. हालांकि अभी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है.

Advertisement

समाजवादी पार्टी के नेता की उपस्थिति में लगाते हुए लालू यादव ने कहा, 'नीतीश के साथ कोई मतभेद नहीं है. हम सब बिहार में बीजेपी को पटकने के लिए इकट्ठा हुए हैं.'

उन्होंने कहा, 'मैं सांप्रदायिक ताकतों का पीड़ित हूं और के फन को कुचलने के लिए हर जहर पीने को तैयार हूं.' आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि पूरे राज्य की निगाह इस पर है कि लालू और नीतीश मिलता है कि नहीं, अल्पसंख्यक कह रहा है कि मिलता क्यों नहीं है?

लालू ने कहा, 'मेरे परिवार से सीएम पद का कोई दावेदार नहीं है. है. लालू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार को समर्थन दिया था, तो मतभेद का सवाल ही नहीं उठता.'

सीटों के सवाल पर ने कहा कि जब दिल मिल गया है, सीटों का मसला भी सुलझा लेंगे. आखिर में आरजेडी प्रमुख ने बिहार के लोगों से चुनाव में एक हो जाने की अपील की.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement