निर्भया केस: दोषियों की फांसी में 5 दिन, तिहाड़ में हुआ डमी ट्रायल

सोमवार दिन में जेल में दोषी अक्षय कुमार की पत्नी, मां ने उससे मुलाकात की. चारों दोषियों का डेथ वारंट 1 फरवरी सुबह 6 बजे का है, लेकिन सजा को और लंबा खींचने के लिए इनके वकीलों की कोशिशें लगातार जारी हैं.

Advertisement
जेल में डमी फांसी देकर इसका अभ्यास किया जा रहा है (सांकेतिक तस्वीर) जेल में डमी फांसी देकर इसका अभ्यास किया जा रहा है (सांकेतिक तस्वीर)

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

  • पुतले को डमी फांसी देकर किया गया अभ्यास
  • दिल्ली के तिहाड़ जेल में किया गया डमी ट्रायल

निर्भया के चारों दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा. इससे पहले जेल में डमी फांसी देकर इसका अभ्यास किया जा रहा है. सोमवार को एक बार फिर इसका अभ्यास किया गया. अब तक 4 बार डमी फांसी दी जा चुकी है.

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले सोमवार दिन में जेल में दोषी अक्षय कुमार सिंह की पत्नी, मां ने उससे मुलाकात की. चारों दोषियों का डेथ वारंट 1 फरवरी सुबह 6 बजे का है, लेकिन सजा को और लंबा लटकाने के लिए इनके वकीलों की कोशिशें लगातार जारी हैं.

इससे पहले 13 जनवरी को भी डमी का अभ्यास किया गया था. इसमें चार पुतले बनाए गए और उसे फांसी पर लटकाया गया. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पुतलों का वजन निर्भया के चार दोषियों के वजन से ज्यादा रख कर फांसी की डमी एक्सरसाइज की गई.

तिहाड़ जेल अधिकारी ने बताया कि 2012 के निर्भया मामले में दोषियों को मिली फांसी की सजा की तैयारी के क्रम में तिहाड़ जेल में डमी ट्रायल किया गया. दोषियों के वजन के अनुसार डमी के पुतलों को मलबे और पत्थर भरकर तैयार किया गया था. जेल अधिकारी ने बताया कि इस ट्रायल के लिए जल्लाद को नहीं बुलाया गया था, लेकिन जेल के एक अधिकारी ने इसका ट्रायल किया.

Advertisement

16 दिसंबर, 2012 को 23 वर्षीय के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. बाद में उसकी मौत हो गई थी. मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा गया. इन सभी में से एक आरोपी नाबालिग था. उसे जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वहीं, एक अन्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement