रात की रोशनी से बढ़ सकता है डेंगू होने का खतरा

डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में घरों के अंदर या बाहर काटता है लेकिन अगर रात में लाइट जल रही हो तब भी ये मच्छर (मादा एडीज) काट सकते हैं.

Advertisement
risk of dengue risk of dengue

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में घरों के अंदर या बाहर काटता है लेकिन अगर रात में लाइट जल रही हो तब भी ये मच्छर काट सकते हैं.

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और आईएमए के ऑनररी सेक्रेटरी जनरल डॉ. के.के. अग्रवाल के अनुसार, बहुत से लोगों को नहीं पता कि डेंगू का मच्छर गंदी नालियों में नहीं बल्कि साफ सुथरे पानी में पनपता है. साफ सुथरे शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है.

Advertisement

डेंगू हो जाने पर भरपूर मात्रा में तरल आहार लेना चाहिए क्योंकि डिहाइड्रेशन की स्थि‍ति में ये बीमारी और खतरनाक रूप ले सकती है.

डेंगू चार किस्म का होता है और वायरस के संक्रमण से फैलता है. डेंगू में तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों में दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश हो जाते हैं. हालांकि कुछ लोगों में लाल और सफेद निशान के साथ पेट खराब, जी मिचलाना और उल्टी जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं.

यह इसकी रोकथाम इसके लक्ष्णों का इलाज करके ही किया जाता है.

मच्छरों से बचने के उपाय:
उचित मच्छर प्रतिरोधक का प्रयोग करके और अन्य उपाय करके मच्छरों से बचा जा सकता है. घर में मच्छरों के पनपने को रोकना चाहिए.

मच्छरों के छुपने की जगह हटाएं:
- बारिश का पानी निकालने वाली नालियों, पुराने टायरों, बाल्टियों, प्लास्टिक कवर, खिलौनों और अन्य जगह पर पानी रुकने नही देना चाहिए.
- फव्वारों, पक्षियों के बर्तनों, पौधों वाली ट्रे का पानी हफ्ते में एकबार बदलना जरूरी है.
- अस्थायी पूल को खाली कर देना चाहिए या उसे मिट्टी से भर देना चाहिए.
- स्विमिंग पूल का पानी बदलते रहना चाहिए.
- दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों की दरारों को भर देना चाहिए.
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा.
- लंबी बाजू की शर्ट, पैंट और मोजे पहनकर रहना चाहिए.

Advertisement

इनपुट: IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement