यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने भारती एयरटेल-एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा अपने बैंक ग्राहकों और सिम कार्ड के आधार से जुड़े e-KYC वेरिफिकेशन पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है. भाषा के हवाले से ये जानकारी मिली है.
आइडिया ने गुप्त रूप से अपने 357 रुपये वाले टैरिफ प्लान में कुछ बदलाव किया है. साथ ही कंपनी इस किफायती प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा भी उपलब्ध करा रही है. संभवत: ये बदलाव बाकी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अपने टैरिफ प्लान में 2GB डेटा दिए जाने के बाद किया गया होगा.
अगर आप फेसबुक पर विज्ञापनदाता हैं, तो फेसबुक ने अपने दूसरे प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप की साझेदारी में से एक नया फीचर लॉन्च किया है. फेसबुक ने नए क्लिक टू व्हाट्सऐप बटन को अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है. इससे विज्ञापनदाता व्हाट्सऐप के करीब एक अरब यूजर्स से कनेक्ट हो पाएंगे.
Lenovo के ब्रांड मोटो ने शुक्रवार को अपने फ्लैगशिप Moto Z रेंज के लिए तीन नए Moto Mods को लॉन्च किया है. इन नए Moto Mods में ऑडियो के लिए JBL SoundBoost 2, हैंडहेल्ड गेमिंग के लिए GamePad Mod और चार्जिंग के लिए TurboPower Pack battery mod शामिल हैं.
पिछले साल नए साल के खास मौके पर ओप्पो ने OPPO R9S का एक नया न्यू ईयर एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया था. इस साल कंपनी ने पिछले साल की ही तरह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO R11S का भी एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है.
साकेत सिंह बघेल