हिंसा के बीच कश्मीर के लिए पर्यटन की नई परियोजनाओं को मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में जारी हिंसा, कर्फ्यू और अस्थिरता के दौर के बीच केंद्र सरकार ने घाटी सहित राज्य के लिए कई अहम पर्यटन योजनाओं को मंजूरी दी है. सरकार ने स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत पांच सौ करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं को मंजूरी देकर जम्मू कश्मीर पर्यटन के शीतकालीन सीजन को गति प्रदान करने की कोशिश की है.

Advertisement
कश्मीर में पर्यटन योजनाओं को मंजूरी कश्मीर में पर्यटन योजनाओं को मंजूरी

संजय शर्मा / अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

जम्मू-कश्मीर में जारी हिंसा, कर्फ्यू और अस्थिरता के दौर के बीच केंद्र सरकार ने घाटी सहित राज्य के लिए कई अहम पर्यटन योजनाओं को मंजूरी दी है. सरकार ने स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत पांच सौ करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं को मंजूरी देकर जम्मू कश्मीर पर्यटन के शीतकालीन सीजन को गति प्रदान करने की कोशिश की है.

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर जोर
बारामूला कुपवाड़ा लेह सर्किट के लिए सरकार ने सौ करोड़ से कुछ ही कम यानी 99.98 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है. राजौरी-शोपियां-पुलवामा सर्किट के लिए भी सौ करोड़ रुपये, अनंतनाग-किश्तवाड़ और पहलगाम रंजीत सागर डैम सर्किट के लिए भी 99.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

Advertisement

क्षतिग्रस्त संपत्तियों का होगा पुनर्निर्माण
इनके अलावा पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ बाढ़ या हिंसा से क्षतिग्रस्त संपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए भी सौ करोड़ रुपये दिये गए हैं.

अमरनाथ यात्रियों के लिए सुविधाओं का विकास
इस रकम से अमरनाथ यात्रियों के लिए पर्यटन की सुविधाएं बनाना, ट्रेकिंग रूट का विकास, आधार शिविर से लेकर मंजिल तक रास्तों का विकास करना भी शामिल है. इसके अलावा श्रीनगर के मशहूर शालिमार बाग में लाइट एंड साउंड सो, ऐतिहासिक इमारतों को रोशन करना, टूरिस्ट प्लेसेज पर इको फ्रेंडली वाहन, गोल्फकोर्स जैसी सुविधाएं बढ़ाना वगैरह भी शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement