13 रीजन्स वाय: ब्लेड से काटी नस, तड़पकर दे दी जान, वेबसीरीज से विवादित सीन हटाने का फैसला

3 मिनट लंबे इस सीन में हना अपनी जिंदगी को आईने में देख रही होती है. हना की आंखों से आंसू गिरने लगते हैं और वो एक रेजर ब्लेड से अपनी स्किन काट लेती है. इसके बाद भी ये सीन खत्म नहीं होता है और हना दर्द से चीखती है. 13 रीजन्स वाय के इस सीन पर विरोध के बाद अब नेटफ्लिक्स ने इसे हटाने का फैसला लिया है.

Advertisement
13 Reasons Why का एक सीन 13 Reasons Why का एक सीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

नेटफ्लिक्स का मशहूर टीन ड्रामा '13 रीजन्स वाय' ना केवल पश्चिमी देशों बल्कि एशियाई देशों में भी काफी लोकप्रिय साबित हुआ है. डिप्रेशन और सुसाइड पर बेस्ड इस शो को भारत में भी काफी सुर्खियां मिली थीं. साल 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत को सबसे ज्यादा तनाव लेने वाला देश माना गया है, ऐसे में कई युवा इस तरह के थे जो इस शो की लीड एक्ट्रेस हना के साथ काफी रिेलेट कर पाए थे.

Advertisement

हालांकि इस शो के एक सीन को लेकर काफी विवाद भी हुए. सोशल मीडिया पर दुनियाभर के बहुत सारे फैन्स ने उस सीन को एडिट या डिलीट करने की डिमांड की थी. 3 मिनट लंबे सीन में हना अपनी जिंदगी को आईने में देख रही होती है. हना की आंखों से आंसू गिरने लगते हैं और वो एक रेजर ब्लेड से अपनी स्किन काट लेती है. इसके बाद भी ये सीन खत्म नहीं होता है और हना दर्द से चीखती है और उसके शरीर से खून की धार बहती है. हना को तड़पता देख उसकी मां वहां पहुंचती है.

इस सुसाइड सीन पर फैन्स ने काफी आलोचना की थी. कई लोगों ने तो यहां तक कहा था कि नेटफ्लिक्स को ये सीन दिखाने पर बैन कर देना चाहिए. सीरीज़ की रिलीज के दो साल बाद शो के मेकर्स ने सीन को हटाने का फैसला लिया है.

Advertisement

हॉलीवुड रिपोर्टर को शो के मेकर्स ने एक स्टेटमेंट दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कई युवाओं से हमने ये भी सुना है कि वे इस को सीरीज़ देखने के बाद मुश्किल मुद्दे मसलन डिप्रेशन और सुसाइड जैसे विषयों पर बात करने को लेकर सहज महसूस करने लगे हैं. स्टेटमेंट में लिखा है, "हम जल्द ही इस सीरीज़ का तीसरा सीजन लॉन्च करने जा रहे हैं और इस शो से जुड़ी डिबेट्स को मद्देनज़र रखते हुए और मेडिकल विशेषज्ञ डॉ क्रिस्टिन मॉटियर से सलाह के बाद फैसला किया है कि हम उस सीन को शो से हटाने जा रहे हैं जिसमें हना अपनी खुद की जान ले लेती है.

सीजन 1 के इस सीन के बारे में हमने क्रिएटर ब्रायन यॉर्की और प्रोड्यूसर्स से भी सहमति ली थी. गौरतलब है कि डॉ क्रिस्टिन अमेरिकन फाउंडेशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन की चीफ मेडिकल ऑफिसर हैं.

ऐसा पहली बार नहीं है जब नेटफ्लिक्स को अपने किसी शो या सीरीज से कोई सीन एडिट या डिलीट करना पड़ा हो. हॉलीवुड एक्ट्रेस सैंड्रा बुलॉक की फिल्म बर्ड बॉक्स के एक सीन को भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ा था क्योंकि इस फिल्म के एक सीन पर भी काफी विवाद हुआ था. सीन में कनाडा की एक रेल दुर्घटना की रियल लाइफ फुटेज को दिखाया गया था जिसमें 47 लोग मारे गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement